विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2020

Bigg Boss 13 Finale: बिग बॉस फिनाले हो चुका है शुरू, यह कंटेस्टेंट हुईं बाहर

बिग बॉस 13 (Bigg Boss) का फिनाले शुरू हो चुका है और बचे हुए पांच सदस्यों में से ये कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गई हैं.

Bigg Boss 13 Finale: बिग बॉस फिनाले हो चुका है शुरू, यह कंटेस्टेंट हुईं बाहर
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से यह सदस्य हुईं घर से बेघर
  • बिग बॉस 13 का फिनाले हो चुका है शुरू
  • बिग बॉस के घर से बेघर हुईं ये कंटेस्टेंट
  • अब शो में बचे केवल 4 दावेदार
नई दिल्ली:

टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) आखिर अपने चरम तक पहुंच गया है. बिग बॉस का फिनाले (Bigg Boss Finale) शुरू भी हो गया है. वहीं, अब शो से एक बड़ी खबर आ रही है. बिग बॉस हाउस के दमदार कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने तो 10 लाख रुपये लेकर शो को अलविदा कह दिया है. वहीं, बाकी बचे पांच कंटेस्टेंट्स में से एक सदस्य को बिग बॉस ने घर से बेघर कर दिया है. दरअसल, यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि आरती सिंह (Aarti Singh) हैं, जो हमेशा अकेले ही बिग बॉस के घर में जूझती रहीं.

Tanhaji Box Office Collection Day 36: अजय देवगन की फिल्म ने 36वें दिन भी किया शानदार प्रदर्शन, कमाए इतने करोड़

बता दें, इस बात की जानकारी बिग बॉस के फैन पेज ट्रेंड ज्ञान ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है. बिग बॉस के घर में आरती सिंह (Aarti Singh) नंबर 5 की कंटेस्टेंट रहीं. ट्रेंड ज्ञान के इस पोस्ट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं आरती सिंह की टोली उनके इस तरह इविक्ट हो जाने से काफी नाराज हैं. 

Bigg Boss 13: यह कंटेस्टेंट 10 लाख रुपये लेकर फिनाले की रेस से हुआ बाहर, नाम जानकर रह जाएंगे दंग

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में अब केवल 4 कंटेस्टेंट बचे हैं, जिसमें शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), आसिम रियाज (Asim Riaz), सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla), और रश्मि देसाई (Rashami Desai) हैं. अब देखना होगा कि इतने हफ्ते बिग बॉस के घर में रहने के बाद यह ट्रॉफी किसके हाथ लगती है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aarti Singh, Aarti Singh Evict From Bigg Boss, Bigg Boss 13, Aarti Singh Evict, Aarti Singh Bigg Boss 13 Contestant, Bigg Boss 13 Finale, Bigg Boss Finale Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com