विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2017

Bigg Boss 11: ‘अंगूरी भाभी’ के साथ विकास की खत्म हुई दूरियां, कालकोठरी में से ही उन्हें चूमा

‘अंगूरी भाभी’ शिल्पा शिंदे के साथ विकास की दूरियां अब करीबियों में तब्दील होती नजर आ रहे हैं.

Bigg Boss 11: ‘अंगूरी भाभी’ के साथ विकास की खत्म हुई दूरियां, कालकोठरी में से ही उन्हें चूमा
बिग बॉस में विकास और शिल्पा शिंदे
  • विकास और शिल्पा में रही है दुश्मनी
  • अब विकास कर रहे हैं पहल
  • कालकोठरी से ही बढ़ाया दोस्ती का हाथ
नई दिल्ली: बिग बॉस के घर में कोई भी दोस्ती या दुश्मनी स्थायी नहीं है. यह समय और हालात के साथ बदलती जाती है. शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता जब से घर में घुसे हैं उन्होंने लड़-लड़के बुरा हाल कर रखा था. लेकिन हालात बदलते हुए नजर आ रहे हैं और ‘अंगूरी भाभी’ शिल्पा शिंदे के साथ विकास की दूरियां अब करीबियों में तब्दील होती नजर आ रहे हैं. काफी समय से दोनों जानीदुश्मन की तरह व्यवहार कर रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिन से हालात पूरी तरह बदल गए हैं.
 
यह भी पढ़ेंः दीवाली के बाद कुछ इस तरह करवट बदलेंगे 'कर्मफल दाता शनि'

कल विकास और पुनीश में टास्क के दौरान झगड़ा हो गया था. विकास पुनीश के साथ फिजिकल हो गए थे. लेकिन बिग बॉस ने इस बात को गंभीरता से लिया और उन्हें कप्तानी से हटा दिया. इस तरह पुनीश को घर का कप्तान बना दिया गया. यही नहीं, विकास को उनकी इस हरकत के लिए सजा भी दी गई. उन्हें कप्तानी से हटाने के अलावा अब इस सीजन में कभी कप्तान न बन पाने का दंश दिया तो इसके साथ ही कालकोठरी में भी भेज दिया गया. 

यह भी पढ़ेंः  KBC-9: आयुष्मान खुराना की कविता सुनकर अमिताभ बच्चन को याद आ गई मां

विकास इसके बाद से ही कुछ बदले हुए तेवरों के साथ पेश आ रहे हैं. वे कालकोठरी में बंद थे और उसी दौरान शिल्पा शिंदे उनसे मिलने आई तो उन्होंने उनसे माफी मांगते हुए उन्हें चूम लिया. अभी तक जानीदुश्मन बने चले आ रहे है, विकास की इस हरकत पर शिल्पा शिंदे किस तरह रिएक्ट करती हैं यह देखना वाला होगा. लेकिन विकास ने एक कदम आगे बढ़कर शिल्पा की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया है. शायद इसकी एक वजह उनका घर में लगातार अकेले पड़ना भी हो सकता है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Shilpa Shinde Angoori Bhabhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com