- भारती सिंह का वीडियो हुआ वायरल
- कॉमेडियन भांगड़ा करती आईं नजर
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
'डांस इंडिया डांस' (Dance India Dance) से अपने करियर की शुरुआत करने वाले डांसर, कोरियग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक (Punit Pathak) अब विवाह सूत्र में बंध गई हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड निधि सिंह से शादी रचा ली है, जिसके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. अब हाल ही में पुनीत पाठक की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारती सिंह (Bharti Singh) अपने बेस्ट फ्रेंड की मेहंदी सेरेमनी में जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह (Bharti Singh Dance) ढोल पर जबरदस्त अंदाज में भांगड़ा कर रही हैं.
वीडियो में भारती सिंह (Bharti Singh) ग्रीन कलर का सूट पहन अपने पति हर्ष लिंबाचिया, पुनीत पाठक (Punit Pathak) और निधि सिंह के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं. वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो पर लोग खूब कमेट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुनीत पाठक के करियर की बात करें तो उन्होंने डांस इंडिया डांस के मंच से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां वह दूसरे रनरअप रहे थे. डांस की दुनिया में कदम रखने के बाद पुनीत पाठक डांस प्लस के कई सीजन भी जज कर चुके हैं. वहीं, अगर भारती सिंह की बात करें, तो वह एक फेमस कॉमेडियन हैं. वह कपिल शर्मा शो में अपने बेहतरीन कॉमेडी से सबका मनोरंजन करती नजर आ जाती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं