विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2021

अविका गोर ने स्विमसूट में शेयर किया वीडियो, झूले पर झूलते हुए छोटी ‘आनंदी’ ने यूं दिखाई खूबसूरत अदाएं

अविका गोर इन दिनों मालदीव्स में मौजूद हैं और वे यहां से लगातार अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर कर रही हैं. अविका अपने नए वीडियो में एक बेहद ही स्टाइलिश आउटफिट में झूला झूलती हुई देखी जा सकती हैं.

अविका गोर ने स्विमसूट में शेयर किया वीडियो, झूले पर झूलते हुए छोटी ‘आनंदी’ ने यूं दिखाई खूबसूरत अदाएं
अविका गोर ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

अविका गोर को लोग छोटी आनंदी के नाम से भी जानते हैं. टीवी सीरियल ‘बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर अविका घर-घर में फेमस हो गई थीं. अब अविका बड़ी हो गई हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव देखी जाती हैं. अविका आए दिन अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों को हैरान कर देती हैं. अविका ने हाल ही में अपना वजन भी कम किया है, जिसके बाद वे और गॉर्जियस दिखने लगी हैं. अविका गोर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे समंदर किनारे झूला झूलती हुई देखी जा सकती हैं.

मालदीव्स में वेकेशन मना रही हैं अविका गोर

गौरतलब है कि अविका इन दिनों मालदीव्स में मौजूद हैं और वे यहां से लगातार अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर कर रही हैं. अविका अपने नए वीडियो में एक बेहद ही स्टाइलिश आउटफिट में झूला झूलती हुई देखी जा सकती हैं. इस वीडियो में अविका ने ब्लैक कलर का स्विमसूट पहना है. इसे शेयर करते हुए वे लिखती हैं, ‘@driftretreat आपके साथ सनसेट मेरा फेवरेट है'. वीडियो के बैकग्राउंड में ‘सजना वे' गाना चल रहा है, जिस पर अविका की अदाएं देखने लायक हैं.

अविका गोर ने इससे पहले स्विमसूट पहने हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे अपने बालों को संवारती नजर आई थीं. बात करें एक्ट्रेस की तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बालिका वधू से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. इसके बाद वे ‘ससुराल सिमर का' में भी नजर आईं. अविका साउथ की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उनके अभिनय को काफी सराहा भी गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avika Gor, Avika Gor Video, Avika Gor New Video, Avika Gor Viral Videop, Avika Gor Maldives Video, Anandi, Balika Vadhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com