विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2018

'भाभीजी घर पर हैं!' की अंगूरी भाभी हर बार बन जाती हैं April Fool, बोलीं- खुद पर काबू नहीं रख पाई और...

April Fool's Day 2018: शुभांगी आत्रे ने बताया कि उन्हें कई बार अप्रैल फूल बनाया जा चुका है. एक्ट्रेस की मानें तो वे आसानी से लोगों के मजाक का शिकार हो जाती हैं.

'भाभीजी घर पर हैं!' की अंगूरी भाभी हर बार बन जाती हैं April Fool, बोलीं- खुद पर काबू नहीं रख पाई और...
'अंगूरी भाभी' ने सुनाए April Fool's Day से जुड़े किस्से
  • कई बार अप्रैल फूल बन चुकी हैं शुभांगी अत्रे
  • दोस्तों के अलावा हुईं परिवार के मजाक का शिकार
  • बहन ने खिलाए कॉटन बॉल्स के दही भल्ले
नई दिल्ली: ‘भाभीजी घर पर हैं’ की ‘अंगूरी भाभी’ शुभांगी आत्रे इन दिनों टीवी पर सुपरहिट हैं और पहली अप्रैल यानी April Fool's Day के मौके पर उन्होंने अपने साथ पेश आए दिलचस्प किस्से शेयर किए. शुभांगी आत्रे ने बताया कि उन्हें कई बार अप्रैल फूल बनाया जा चुका है. शुभांगी की मानें तो वे आसानी से लोगों के मजाक का शिकार हो जाती हैं. कई मौकों पर तो उनके दोस्तों के अलावा उनके परिवार के लोगों ने ही उनका अप्रैल फूल बना दिया था. शुभांगी आत्रे ने बहुत ही मजे के साथ अपने ये किस्से शेयर किए हैं.

अप्रैल फूल SMS: दोस्तों को FOOL बनाने के लिए भेजें ये मैसेजेस

शुभांगी आत्रे बताती हैं, "मेरी बहन ने एक बार मुझे कॉटन बॉल्स से बने दही भल्ले खाने को दे दिए थे. वह जानती थी कि दही भल्ले मेरी कमजोरी है. वे बहुत ही शानदार ढंग से बने हुए और असली जैसे लग रहे थे. मैं खुद पर काबू नहीं रख पाई और जैसे ही मैं उन्हें मुंह में डालने लगी. मेरी बहन जोर से ठहाका लगाकर हंसी और मुझे एहसास हो गया कि जरूर कुछ न कुछ गड़बड़ है. मैं समझ गई कि मैं एक बार फिर अप्रैल फूल बन चुकी हूं."

April Fool 2018: कैसे और कहां से हुई अप्रैल फूल-डे की शुरुआत, जानें इतिहास

 शुभांगी आत्रे सलमान खान की जबरदस्त फैन हैं और इंदौर की रहने वाली हैं. शुभांगी ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था. शुभांगी ने एकता कपूर के 'कसौटी जिंदगी की' से करियर शुरू किया था. इसमें शुभांगी ने पलछिन प्रेम बजाज का किरदार निभाया था. शुभांगी ने 'कस्तूरी' और 'चिड़िया घर' जैसे धारावाहिकों में कई किरदार निभा चुकी हैं. 'भाभीजी घर पर हैं!' में उनका चुलबुला रोल बहुत पसंद किया जा रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
April Fools Day, Shubhangi Atre, Bhabi Ji Ghar Par Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com