विज्ञापन

अनुपमा की फीस से बनाया सपनों का आशियाना, जंगल के बीच है लीला का ये विला, इलाके में तेंदुओं का भी है आना-जाना

बड़े शहरों की किच-किच और भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर अनुपमा की लीला यानी अल्पना बुच ने जंगल के बीच अपना सपनों का विला बनाया है. शो की कमाई से तैयार इस घर में प्रकृति, यादें और सुकून का अनोखा संगम है.

अनुपमा की फीस से बनाया सपनों का आशियाना, जंगल के बीच है लीला का ये विला, इलाके में तेंदुओं का भी है आना-जाना
अनुपमा एक्ट्रेस के सपनों का घर
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी सीरियल अनुपमा ने कई कलाकारों की किस्मत बदल दी है. शो ने जहां रूपाली गांगुली को घर-घर में पहचान दिलाई, वहीं इसके साइड स्टार्स को भी नई ऊंचाइयां दी हैं. इसी फेहरिस्त में शामिल हैं दिग्गज एक्ट्रेस अल्पना बुच, जो शो में लीला कोठारी का किरदार निभाती हैं. कभी अपने सपनों के घर का इंतजार करने वाली अल्पना ने अब अपनी मेहनत और अनुपमा से मिली कमाई से एक शानदार विला तैयार किया है. उनका ये घर मुंबई की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच बसा है, जहां कभी-कभी तेंदुए भी दस्तक दे देते हैं.

किरदार को डेडिकेट किया नया घर 

अल्पना बुच ने मुंबई के बाहरी इलाके शाहपुर में अपना आलीशान विला बनवाया है, जिसका नाम उन्होंने ‘लीला विला' रखा है. एक्ट्रेस के मुताबिक, यह नाम उनके लिए बेहद खास है क्योंकि ‘लीला कोठारी' के किरदार ने उन्हें पहचान, सम्मान और आर्थिक मजबूती दी. एक इंटरव्यू में अल्पना ने बताया कि ‘अनुपमा' से मिली कमाई और बचत से उन्होंने इस घर का सपना पूरा किया. उनके लिए यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और सफलता की निशानी है. यही वजह है कि उन्होंने इसे अपने फेमस किरदार को समर्पित किया.

social media

social media

विला का मुख्य द्वार एक छोटे से साईं बाबा मंदिर से शुरू होता है. घर की खूबसूरती में नेचर और आर्ट का खास मेल देखने को मिलता है. यहां हाथ से बनी मूर्तियां, रस्टिक डेकोर और देश के अलग-अलग हिस्सों से लाई गई पारंपरिक कलाकृतियां सजाई गई हैं. अल्पना बताती हैं कि घर के हर कोने की डिजाइन उन्होंने खुद तय किया है. इस घर में सिर्फ आधुनिक सजावट ही नहीं, बल्कि परिवार की पुरानी यादें भी शामिल हैं. उनके पिता का पारंपरिक ट्रंक अब लिविंग रूम के सेंटर टेबल का हिस्सा बन चुका है, जो घर को भावनात्मक जुड़ाव देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

जंगल के बीच सुकून भरी जिंदगी

अल्पना का यह विला घने जंगल और हरियाली से घिरा हुआ है. किचन की खिड़की से बाहर का प्राकृतिक नजारा घर को और खास बना देता है. एक्ट्रेस के मुताबिक, मुंबई की तेज रफ्तार जिंदगी से दूर यह जगह उन्हें मानसिक शांति देती है. उन्होंने बताया कि उनके घर पर अनुपमा के कई कलाकार भी समय बिताने आते हैं और यह जगह सभी की पसंदीदा बन गई है. हालांकि, यहां रहना हमेशा आसान नहीं रहा. इलाके में कई बार तेंदुए नजर आते हैं. एक बार एक तेंदुआ गलती से कॉलोनी में आ गया था और करीब एक महीने तक वहीं रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् के दो ट्रेलर होंगे रिलीज, सेंसर बोर्ड से मिला U सर्टिफिकेट, पढ़ें डिटेल

अल्पना ने बताया कि शुरुआत में डर जरूर लगता था, लेकिन अब इसकी आदत हो गई है. लॉकडाउन के दौरान उन्हें महसूस हुआ था कि उन्हें ऐसी जगह चाहिए जहां खुलापन और प्रकृति हो. उसी समय अनुपमा की शुरुआत हुई और शो की सफलता ने उनके इस सपने को सच कर दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupama Actor Home, Alpana Buch Home, Alpana Buch, Alpana Buch Instagram, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com