विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् के दो ट्रेलर होंगे रिलीज, सेंसर बोर्ड से मिला U सर्टिफिकेट, पढ़ें डिटेल

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर के लीड रोल वाली फिल्म रामायणम् का ट्रेलर पास कर दिया गया है. इसे सेंसर बोर्ड से यू सर्टिफिकेट मिला है जानिए ट्रेलर से जुड़ी डिटेल्स.

4000 करोड़ की रामायणम् के दो ट्रेलर होंगे रिलीज, सेंसर बोर्ड से मिला U सर्टिफिकेट, पढ़ें डिटेल
रायायणम् का ट्रेलर जल्द हो रहा रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं और इसे लेकर फैन्स में खासी एक्साइटमेंट है. 15 जुलाई को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ट्रेलर को मंजूरी दे दी है. सेंसर बोर्ड ने रामायणम्' के ट्रेलर को 'U' सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दी. अभी फिल्म की रिलीज में 3 महीने से ज्यादा का समय है, इसलिए कई लोगों को लग सकता है कि यह एक छोटा प्रोमो होगा, जो 2.5 मिनट या 3 मिनट से कम का होगा. हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है ट्रेलर में भी आपको पूरा मनोरंजन मिलने वाला है क्योंकि यह पूरे 4 मिनट 15 सेकंड का है.

CBFC की वेबसाइट पर 'रामायणम्' ट्रेलर के लिए दो एंट्रीज लिस्टेड हैं. एक का नाम 'ट्रेलर - रामायण 3D' है और दूसरे का नाम 'थियेट्रिकल ट्रेलर - रामायण 3D' है. पहला वाला 4 मिनट 15 सेकंड का है, जबकि दूसरे की ड्यूरेशन 4 मिनट है. अब यह देखना बाकी है कि डिजिटल वर्जन कौन सा होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Namit Malhotra/X

यह 'रामायणम्' के मेकर्स की तरफ से आ रही तीसरी किश्त है. इंट्रोडक्शन पिछले साल 3 जुलाई को सामने लाया गया था. इस साल की शुरुआत में, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने 'रामा' नाम का टीजर पेश किया था, जिसमें रणबीर कपूर के प्रभु श्रीराम के किरदार पर फोकस किया गया.'रामा' 2 मिनट 38 सेकंड का था और उसे भी 'U' सर्टिफिकेट मिला था. अब सभी को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का ये सिंगर बना था भारत के नाकाम आशिकों का मसीहा, 90s में गली-ऑटो में गूंजती थी आवाज, गाए 50000 गाने

'रामायणम्' में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, यश रावण के रोल में, सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. इसे 'दंगल' (2016) फेम नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और नमित मल्होत्रा ​​ने प्रोड्यूस किया है. इसका म्यूजिक ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने कंपोज किया है. यह फिल्म दो पार्ट में आएगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा. दूसरे पार्ट की बात करें तो वह दिवाली 2027 में आने की उम्मीद है. फिल्म का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Nitesh Tiwari, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com