विज्ञापन
This Article is From May 05, 2021

सेट पर अनुपमा-वनराज ने किया आमिर खान के गाने पर डांस, जमकर वायरल हो रहा Video

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और वनराज यानी सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सेट पर अनुपमा-वनराज ने किया आमिर खान के गाने पर डांस, जमकर वायरल हो रहा Video
अनुपमा-वनराज का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. रील लाइफ की बात करें तो अनुपमा और वनराज के तलाक को लेकर घर के सभी लोग परेशान होते हैं. सभी को इस बात का डर सता रहा है कि दोनों का तलाक हो गया तो आगे क्या होगा वहीं रियल लाइफ की बात करें तो कैमरे के पीछे सेट पर अनुपमा फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और वनराज यानी कि सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) की मस्ती देखने लायक है. रुपाली आए दिनों अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेट की मस्तीभरे वीडियोज शेयर करती रहती हैं. वहीं फैंस भी दोनों की वीडियो पर जमकर रिएक्शन देते हैं. हाल ही में रुपाली ने वनराज के साथ एक वीडियो शेयर की है जिसमें वे आमिर खान के गाने पर गजब के एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं.

रुपाली गांगुली ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें सुधांशु पांडे के साथ आमिर खान और रानी मुखर्जी के गाने 'आती क्या खंडाला' (Aati Kya Khandala) गाने पर गजब के एक्सप्रेशन और एक्शन देती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही रुपाली ने लिखा 'अगर अनुपमा और वनराज ऐसे होते तो ?' वीडियो में सुधांशु रानी मुखर्जी के बोल और रुपाली आमिर खान के अंदाज में नजर आ रही हैं. फैंस दोनों के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. फैंस के साथ ही सेलेब्स भी जमकर वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

सीरियल के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज अब अनुपमा को तलाक देने से इनकार कर देंगे और यही शो के फैंस भी चाहते थे. शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा को ट्यूमर हो जाता है जिससे घरवाले उन्हें लेकर चिंता जताते हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupamaa, Anupamaa Aka Rupali Ganguly, Sudhanshu Pandey, Amir Khan Bollywood, Adi Ka Khandala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com