विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2021

प्रतिज्ञा के एक्टर ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ उर्फ अनुपम श्याम का निधन, 63 की उम्र में ली अंतिम सांस

अनुपम श्याम काफी समय से बीमार चल रहे थे और मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ है. 

प्रतिज्ञा के एक्टर ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ उर्फ अनुपम श्याम का निधन, 63 की उम्र में ली अंतिम सांस
अनुपम श्याम का 63 की उम्र में हुआ निधन
नई दिल्ली:

टीवी की दुनिया से एक और बुरी खबर सामने आई है. प्रतिज्ञा के एक्टर अनुपम श्याम का कल 63 साल की उम्र में निधन हो गया है. अनुपम श्याम टीवी के कई पॉपुलर शो में नजर आ चुके हैं. उन्हें मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने के लिए आज भी याद किया जाता है. अनुपम श्याम के निधन की खबर सुनने के बाद पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. बता दें, एक्टर काफी समय से बीमार चल रहे थे और मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ है.  

कुछ समय पहले भी अनुपम श्याम अपनी खराब सेहत को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे. उस समय बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग उनकी मदद के लिए आगे आए थे. लेकिन इस बार एक्टर मौत को मात न दे सके और कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए.

djon64m8

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दिनों एक्टर प्रतिज्ञा के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त थे. लेकिन वे पहले से ही कई बीमारी के चपेटे में भी आ गए थे. मुंबई के लाइफ लाइन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. कई सारे ऑर्गन के फेल होने के चलते उनका निधन हुआ है. कल रात तकरीबन 8 बजे अस्पताल में ही उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. डायरेक्टर अर्जुन पंडित और एक्टर मनोज जोशी ने एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

बता दें, अनुपम श्याम ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है. वे दस्तक, हजार चौरासी की मां, दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, संघर्ष, लगान, नायक, शक्ति, पाप, जिज्ञासा, राज, वेलडन, अब्बा, वॉन्टेड, कजरारे और मुन्ना माइकल जैसी फिल्मों में नजर आए थे. लेकिन टीवी सीरियल प्रतिज्ञा से उन्हें घर-घर में सज्जन सिंह के रूप में पहचान मिल गई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Shyam, Anupam Shyam Death, Thakur Sajjan Singh, Pratigya Tv Serial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com