विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2021

Ankita Lokhande प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में विक्की जैन संग जमकर डांस करती आईं नजर, वीडियो हो रहा वायरल

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की शादी की तैयारी जोरों शोरों पर चल रही हैं. इसी बीच उनके प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं.

Ankita Lokhande प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में विक्की जैन संग जमकर डांस करती आईं नजर, वीडियो हो रहा वायरल
अंकिता और विक्की के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की शादी की तैयारी जोरों शोरों पर चल रही हैं. सोर्स से मुताबिक अंकिता और विक्की इसी महीने 14 दिसंबर को शादी करने वाले हैं. वहीं कुछ दिनों पहले अंकिता ने अपनी बैचलरेट पार्टी रखी थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल थे. इसी बीच अब उनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी शुरू हो गया है. इसी सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता अपने होने वाले पति यानी विक्की जैन के साथ फेमस सॉन्ग 'Hamari Shaadi Mein' पर जानदार डांस करती नजर आ रही हैं.

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में अंकिता और विक्की काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं अंकिता के लुक की बात करें तो उन्होंने गोल्डन लेस वाली शिमर की खूबसूरत सी साड़ी पहनी हुई है. फैन्स भी उनके इस वीडियो को देख दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं. 

बता दें, अंकिता लोखंडे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी कर रही हैं. विक्की जैन से पहले अंकिता दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं. एक लंबे अरसे तक साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ था. अंकिता और सुशांत की पहली मुलाकात टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी. इसमें अंकिता ने ‘अर्चना' और सुशांत ने ‘मानव' का किरदार निभाया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Bollywood, Ankita Lokhande And Vicky Jain, Ankita Lokhande And Vicky Jain Photos Viral, Ankita Lokhande Video, Ankita Lokhande Video Viral, Ankita Lokhande Instagram, Vicky Jain, Ankita Lokhande Pre Wedding Celebration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com