अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे का निधन हो गया है. उन्होंने 12 अगस्त 2023 को आखिरी सांसें लीं. उनके निधन की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है. वह 68 साल के थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार 13 अगस्त 2023 को सुबह 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट पर किया जाएगा. वह पिछले कुछ समय से बीमार थे. अंकिता और उनके पति विक्की जैन ने इस बारे में अभी कोई कमेंट नहीं किया है. अंकिता अपने पिता के बेहद करीब थीं और हाल में फादर्स डे पर उन्होंने पापा के लिए एक बेहद प्यारी पोस्ट लिखी थी.
क्या थी अंकिता की पोस्ट ?
पाप के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा, "मेरे पहले हीरो...मेरे डैडी को हैप्पी फादर्स डे. मैं आपके लिए जो महसूस करती हूं उसे बताया नहीं जा सकता लेकिन मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. जब मैं बच्ची थी तो मैंने आपको कई चीजों के लिए संघर्ष करते देखा था. आपने हमेशा मुझे उड़ने के लिए पंख दिए और मुझे वह करने को कहा जो मैं बनना चाहती थी. मैं जो कुछ भी हूं यह आपका सपोर्ट और ताकत है. मुझे याद है जब मैंने मुंबई में अपने सफर की शुरुआत की थी और कभी-कभी जब मेरे पास देने के लिए किराया नहीं होता था तो चाहे आपके जीवन में कुछ भी चल रहा हो आपने वह सब कर दिखाया. क्योंकि आपने मेरे सपनों पर विश्वास किया था. मैं हूं और मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगी..मुझे आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है..आपको प्यार करती हूं पापा हमेशा और हमेशा के लिए हमेशा. हैप्पी फादर्स डे पा. आपकी राजराजेश्वरी (एसआईसी)."
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं