विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2022

अमिताभ बच्चन ने काजोल को सबके सामने बताया झूठा, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के शो केबीसी जूनियर (कौन बनेगा करोड़पति जूनियर) में अभिनेत्री काजोल और रेवती पहुंची. यह दोनों अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म सलाम वैंकी का प्रमोशन करने पहुंचीं.

अमिताभ बच्चन ने काजोल को सबके सामने बताया झूठा, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
अमिताभ बच्चन ने काजोल को लेकर कही यह बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के शो केबीसी जूनियर (कौन बनेगा करोड़पति जूनियर) में अभिनेत्री काजोल और रेवती पहुंची. यह दोनों अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म सलाम वैंकी का प्रमोशन करने पहुंचीं. इस दौरान अमिताभ बच्चन ने काजोल और रेवती के साथ ढेर सारी सवाल किए और ढेर सारी मजेदार बातें भी की. केबीसी जूनियर में सवाल-जवाब के दौरान अमिताभ बच्चन ने सबके सामने काजोल को झूठी बताया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

सोनी टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर केबीसी जूनियर से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें काजोल और रेवती को हॉट सीट पर दिखाया जा सकता है. एक बच्चे ने काजोल से पूछा कि क्या वह एक सख्त मां हैं ? जबकि एक अन्य कंटेस्टेंट ने उनसे पूछा कि क्या उनकी मां अभिनेत्री तनुजा बचपन में उन्हें डांटती थीं ? एक लड़की ने काजोल से यह भी पूछा कि अगर वह सुपरहीरो होती तो उनके पास कौन सी सुपर पावर होती. एक अन्य बच्चे ने उससे पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी से आगे ऐसा कुछ ऐसा कहा है जो उन्हें नहीं कहना चाहिए था ?

हालांकि केबीसी जूनियर के अंदर सबसे मजेदार पल वह था जब एक लड़के ने काजोल से पूछा कि क्या वह अब अमिताभ बच्चन से उतनी ही डरती हैं जितनी 2001 की फिल्म कभी खुशी कभी गम में डरती थीं। काजोल ने जवाब दिया, 'मैं बहुत डरती हूं इनसे.' इस पर अमिताभ बच्चन तुरंत कहते हैं, 'झूठ बोलना इनको आता है बहुत अच्छी तरह.' शो में यह बात सुन सभी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर केबीसी जूनियर से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. शो के दर्शक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KBC Junior, Kaun Banega Crorepati Junior, KBC Junior 2022, Kaun Banega Crorepati Junior 2022, Amitabh Bachchan, Kajol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com