अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से जाने जाते हैं, जिन्होंने कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. लेकिन उनके करियर की शुरुआत आसान नहीं थी, जिसका जिक्र उन्होंने हाल ही में किया. एक्टर ने अपने रियलिटी गेम शो व्हील ऑफ फॉर्चून में गजब बेइज्जती मोमेंट के बारे में बताया. दरअसल, शार्क टैंक इंडिया के जज अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल और नमिता थापर शो में पहुंचे थे. जहां अक्षय कुमार ने अपने स्ट्रगल के दिनों का एक किस्सा सुनाया.
अक्षय कुमार का गजब बेइज्जती मोमेंट
रैपिड फायर राउंड में अमन गुप्ता ने अक्षय कुमार से उनके गजब बेइज्जती मोमेंट के बारे में पूछा, जिसके चलते एक्टर ने सालों पहले के एक किस्से के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वह एक करीबी दोस्त के साथ बड़ी पार्टी में गए थे. जहां एक अनजान आदमी अपने दोस्त की बेइज्जती बार बार कर रहा था. वहीं उन्होंने रोकने की कोशिश की. अक्षय कुमार ने कहा, उसने एक बार बेइज्जती की और मैंने उसे रुकने के लिए कहा. उसने फिर से ऐसा किया और फिर तीसरी बार भी ऐसा ही हुआ.
ये भी पढ़ें- धनुष से शादी की अफवाहों के बीच अक्षय कुमार ने खींची मृणाल ठाकुर की टांग, एक्ट्रेस ने दे डाला रिलेशनशिप अपडेट
अक्षय कुमार ने मार दिया था अंजान आदमी को थप्पड़
आगे उन्होंने कहा, मैंने उसे चार और पांच बार रोकने की कोशिश की. लेकिन वह रुक ही नहीं रहा था. अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने उस आदमी को चांटा मार दिया और इसके बाद वह आदमी बेहोश हो गया. वह बहुत बड़ी पार्टी था. यहां तक की एक्टर का दोस्त भी रोने लगा था क्योंकि सिचुएशन बहुत शर्मिंदा करने वाली थी. उन्हें डर लगा और वह घबरा गए क्योंकि इससे उनका करियर बर्बाद हो सकता था.
अक्षय कुमार ने बताया आज कैसे करते रिएक्ट
अक्षय कुमार ने कहा, हमने उसके ऊपर पानी डाला और दुआ की कि वह होश में आ जाए. ओह माय गॉड. अगर यह आज होता तो मैं ऐसे रिएक्ट नहीं करता. मेरे लिए वह सबसे गजब बेइज्जती मोमेंट था. यह वह था जिसे मैं आज बदलना चाहता हूं. आज मैं इसे नजरअंदाज करता और चला जाता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं