विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2022

ब्रेकअप के बाद दिव्या अग्रवाल ने करवाया बेहद ग्लैमरस फोटोशूट, फैंस बोले- ये हुई ना बात...

दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने बोट पर बैठ कर एक शानदार फोटोशूट करवाया है

ब्रेकअप के बाद दिव्या अग्रवाल ने करवाया बेहद ग्लैमरस फोटोशूट, फैंस बोले- ये हुई ना बात...
ब्रेकअप के बाद दिव्या अग्रवाल ने करवाया बेहद ग्लैमरस फोटोशूट
नई दिल्ली:

बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. बीते दिनों उनकी वरुण सूद से ब्रेक-अप की खबरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही थीं, लेकिन इस बीच दिव्या ने अपनी पर्सनल लाइफ का असर अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर नहीं होने दिया है. जी हां, हाल ही में दिव्या ने एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. इतना ही नहीं फैंस ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

इंटरनेट पर वायरल हो रहा है वीडियो 
दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने बोट पर बैठ कर एक शानदार फोटोशूट करवाया है. खिलती धूप उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रही है. इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा ये हुई ना बात तो दूसरे ने बोला ये है गजब का कॉन्फिडेंस. इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत 
बता दें कि दिव्या ने अपने कि शुरुआत एक डेटिंग शो से की थी. इसके बाद वे रोडीज में नजर आईं थीं. इतना ही नहीं वे रागिनी एमएमएस और बिग बॉस ओटीटी पर भी अपने टैलेट का नमूना दे चुकी हैं. फिलहाल तो इन दिनों वे अपने फैशन शूट के लेकर लाइमलाइट में हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divya Agarwal, Divya Agarwal Age, Divya Agarwal Bigg Boss Winner, Divya Agarwal Instagram, Divya Agarwal And Varun Sood, Divya Agarwal Break Up, Divya Agarwal Viral Photo, Divya Agarwal Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com