विज्ञापन

33 साल की एक्ट्रेस ने खुद को बताया 'डायमंड डिगर', बिजनेसमैन से पैसों के लिए की शादी! 2 साल बाद हो रहा तलाक?

रियलिटी शो The 50 से बाहर होने के बाद अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ तक कह दिया था.

33 साल की एक्ट्रेस ने खुद को बताया 'डायमंड डिगर', बिजनेसमैन से पैसों के लिए की शादी! 2 साल बाद हो रहा तलाक?
दिव्या अग्रवाल द 50 शो से हुईं बाहर

रियलिटी शो The 50 से बाहर होने के बाद अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें ‘गोल्ड डिगर' तक कह दिया था. इतना ही नहीं, यह भी दावा किया गया कि दिव्या अपने पति अपूर्वा पडगांवकर से अलग रह रही हैं. इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी बातें होने लगीं. अब शो से एलिमिनेशन के बाद दिव्या ने इन तमाम बातों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और अपने रिश्ते की असलियत सामने रखी है.

पति से अलग रहने की अफवाहों पर दिया जवाब

एक इंटरव्यू के दौरान दिव्या अग्रवाल ने बताया कि वह और उनके पति अलग-अलग घरों में रहते जरूर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके रिश्ते में कोई दिक्कत है. उन्होंने कहा कि दोनों की नौकरी अलग-अलग जगहों पर है, इसलिए सुविधा के हिसाब से उन्होंने रहने की व्यवस्था की है. इसके बावजूद वे एक-दूसरे से मिलते रहते हैं और एक सामान्य कपल की तरह ही अपना रिश्ता निभा रहे हैं. दिव्या ने यह भी साफ किया कि उनके और अपूर्वा पडगांवकर के बीच सब कुछ ठीक है और उनका रिश्ता पहले की तरह मजबूत बना हुआ है.

‘गोल्ड डिगर' वाले आरोप पर दिया करारा जवाब

शो में लगे ‘गोल्ड डिगर' के आरोप पर भी दिव्या ने खुलकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लोगों के पास उनके रिश्ते के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती, इसलिए वे आधी-अधूरी बातों के आधार पर राय बना लेते हैं. दिव्या ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उन्हें किसी नाम से बुलाना ही है तो ‘गोल्ड डिगर' नहीं बल्कि ‘डायमंड डिगर' कह सकते हैं, क्योंकि उनके लिए उनके पति ही सबसे कीमती हैं. दिव्या ने यह भी बताया कि जब वह शो से बाहर आईं तो उनके पति ने उनका पूरा ख्याल रखा. उन्होंने बताया कि अपूर्वा पडगांवकर ने उन्हें उनके पसंदीदा खाने से सरप्राइज दिया और उनका मूड बेहतर करने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: कौन हैं 26 साल की भविता मंडावा? बनीं इंटरनेशनल ब्रांड 'शनेल' की पहली भारतीय हाउस एंबेसडर, कभी थी सबवे मॉडल

बता दें कि दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा पडगांवकर ने फरवरी 2024 में पारंपरिक मराठी रीति-रिवाज से शादी की थी. शादी के कुछ समय बाद ही उनके अलग होने की अफवाहें सामने आने लगी थीं, लेकिन अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divya Agarwal, The 50, The 50 Elimination, Divya Agarwal News, Divya Agarwal Latest News, Divya Agarwal Intervuew
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com