विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2020

अभिषेक बच्चन ने दी कोरोनावायरस को मात, इमोशनल होकर बोले- बहुत खुश हूं कि अब मैं अपने घर...

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है, और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

अभिषेक बच्चन ने दी कोरोनावायरस को मात, इमोशनल होकर बोले- बहुत खुश हूं कि अब मैं अपने घर...
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का कोरोनावायरस टेस्ट आया नेगेटिव
  • अभिषेक बच्चन ने दी कोरोना को मात
  • 29 दिनों बाद मिली छुट्टी
  • अभिषेक बच्चन हो गए इमोशनल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. दरअसल, एक्टर का अब कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ गया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अभिषेक बच्चन 11 जुलाई से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे. उनका ताजा कोरोना वायरस (Coronavirus) टेस्ट नेगेटिव आया था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई. इस बात की जानकारी अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए दी. एक्टर ने अपने केयर बोर्ड की फोटो फैन्स के साथ साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी. अभिषेक बच्चन के इस पोस्ट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैंने आपसे कहा था, डिस्चार्ज प्लान- हां. आज दोपहर को मेरा कोविड 19 (Covid 19) टेस्ट नेगेटिव आया. आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद. मैं बहुत खुश हूं कि अब मैं अपने घर जा सकता हूं." अभिषेक बच्चन ने नानावती अस्पताल के स्टाफ को धन्यवाद देते हुए लिखा, "मेरे और मेरे परिवार की इतनी अच्छी देखभाल करने और हमें कोविड -19 को हराने में मदद करने के लिए नानावती अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के प्रति मेरा आभार."


अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, "उनके बिना हम यह नहीं कर सकते थे." अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, दो अगस्त को अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Bachchan, Abhishek Bachchan Corona Report, Abhishek Bachchan Covid 19 Tested Negative, Abhishek Bachchan Instagram, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com