विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2022

शाहरुख-करीना के साथ काम कर चुकी हैं 'भाभी जी घर पर हैं' की अनिता भाभी, देखें गोरी मेम की तस्वीरें

Soumya Tandon: 'भाभी जी घर पर है' में अनिता भाभी के रूप में घर-घर में मशहूर होने वाली सौम्या टंडन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. आइए आज हम आपको दिखाते हैं उनकी पर्सनल लाइफ कैसी है.

शाहरुख-करीना के साथ काम कर चुकी हैं 'भाभी जी घर पर हैं' की अनिता भाभी, देखें गोरी मेम की तस्वीरें
सौम्या टंडन की शानदार तस्वीरें
नई दिल्ली:

इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं जो अपने टेलीविजन के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए हैं. उन्हीं में से एक हैं टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में काम करने वाली सौम्या टंडन, जो अनिता भाभी के रूप में हर घर में पहचानी जाती हैं. सौम्या 3 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं. 38 साल की उम्र में भी वह बेहद ही ग्लैमरस और खूबसूरत है. भूरी आंखें और सुनहरे बाल सौम्या की यूएसपी है और वह रियल लाइफ में भी कमाल की खूबसूरत है. तो आइए उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको दिखाते हैं उनकी पांच सबसे ग्लैमरस फोटो.

देखें सौम्या टंडन के ग्लैमरस और सिजलिंग लुक

सौम्या टंडन कई साल से टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. उनका पहला सीरियल ऐसा देश है मेरा था. इसके बाद उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया, कई शो होस्ट किए और कई फिल्मों में भी काम किया. अपने काम के साथ वह सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है. अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए जिसमें सौम्या ब्लैक कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी नजर आ रही है और बहुत ही खूबसूरत लग रही है. प्यारी सी स्माइल के साथ सौम्या ने बेहद ही डिफरेंट स्टाइल की ड्रेस पहनी है.

सौम्या की अगली सबसे ग्लैमरस फोटो की बात करें तो इस तस्वीर में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है. उन्होंने नियॉन कलर का शॉर्ट जम्प सूट पहना हुआ है. इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का पतला सा बेल्ट और ब्लैक कलर के शूज कैरी किए हैं. साथ ही अपने लुक को उन्होंने सनग्लासेस से कंप्लीट किया है. जिसमें सौम्या बेहद ही क्यूट लग रही है.

सौम्या का हर अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरता है. हजारों लोग उनकी तस्वीर को लाइक और इस पर कमेंट करते हैं. अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए उन्होंने सैटिन का रेड और व्हाइट कलर का डीप नेक ड्रेस पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद ही सिजलिंग लग रही हैं.

टीवी सीरियल्स में कभी साड़ी या सूट पहनने वाली सौम्या असल जिंदगी में बेहद ही स्टाइलिश है. अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए उन्होंने बैकलेस पिंक कलर की शॉर्ट शिमरी ड्रेस कैरी की है. उन्होंने सिर्फ आंखों में काजल और लाइट कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है. बालों को सिंपल सेंटर पार्टीशन करके ऐसे ही छोड़ा है.

इस फोटो में सौम्या व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर टॉप और जींस पहने कितनी क्यूट लग रही है. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थी और 35 हजार से ज्यादा लोग इस फोटो को लाइक कर चुके हैं.

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने फैंस के साथ क्लिक करवाई फोटो

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saumya Tondon, Saumya Tondon Birthday, सौम्या टंडन, Saumya Tandon, Saumya Tandon Photos, Saumya Tandon Pics, Saumya Tandon Instagram, Saumya Tandon Age, Saumya Tandon Baby Name, Saumya Tandon Movie, Saumya Tandon Twitter, Saumya Tandon Facebook, Saumya Tandon Family, Televison News In Hindi, Televison News, TV News, Google, Facebook, Twitter, KOO, Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com