एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी के बारे में तो सभी जानते हैं. लेकिन 2000 के दौर में इस सीरियल को टीआरपी को टक्कर देने आया वो सीरियल, जो घर घर में चर्चा का विषय बन गया. इसमें मारवाड़ी परिवार की कहानी दिखाई गई है. हम बात कर रहे हैं 'कहानी घर घर की' की, जिसे शुक्रवार को 26 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर मेकर्स ने सीरियल से जुड़ी यादों को फिर से ताजा किया. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें शो से जुड़े सभी कलाकार नजर आ रहे हैं और सीरियल की कहानी की झलक देखने को मिलती है. पोस्ट शेयर कर मेकर्स ने लिखा, "26 साल बाद भी इसकी विरासत आज भी उतनी ही शानदार है. 'कहानी घर घर की' ने फैमिली ड्रामा की परिभाषा ही बदल दी थी और भारतीय टेलीविजन को ऐसे किरदार और पल दिए, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं. उस शो के नाम, जिसने टेलीविजन के इतिहास में अपनी जगह बनाई."
पार्वती की कहानी घर घर में छाई
लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘कहानी घर-घर की' 16 अक्टूबर 2000 को स्टार प्लस पर प्रसारित होना शुरू हुआ और 9 अक्टूबर 2008 तक चला. इस धारावाहिक में साक्षी तंवर, गौतम चौधरी और आनंद काले जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई. साक्षी तंवर ने पार्वती के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी.

यह भी पढ़ें | हेमा मालिनी का वो टीवी सीरियल, जो 27 साल पहले दूरदर्शन पर आया, 180 एपिसोड में मां दुर्गा के रोल में छाईं थीं
मारवाड़ी ज्वॉइंट फैमिली पर थी कहानी
इस टीवी सीरियल की कहानी मारवाड़ी संयुक्त परिवार (अग्रवाल परिवार) पर केंद्रित थी. शो की कहानी परिवार के भीतर के प्यार, त्याग, साजिशों, गलतफहमियों और बाद में उनके समाधान को बहुत ही भावनात्मक तरीके से पेश किया गया था. इसमें विश्वनाथ अग्रवाल के बेटों और उनके परिवार के आपसी रिश्तों को दिखाया गया था.
1,661 एपिसोड से दी टक्कर
साक्षी तंवर ने इस शो में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिन्हें एक आदर्श बहू, पत्नी और परिवार को जोड़े रखने वाली धुरी के रूप में दिखाया गया था, किरण करमरकर ने ओम अग्रवाल की भूमिका निभाई थी. ओम अग्रवाल को एक आदर्श पुत्र के रूप में चित्रित किया गया था. 'कहानी घर घर की' भारतीय टीवी के सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक बना, जिसके 1,661 एपिसोड थे. इसे दर्शक जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें | दिलेर मेहंदी के गाने में कभी बैकग्राउंड में इस सिंगर ने किया था डांस, आज 100 एकड़ में बनाया फार्महाउस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं