विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2019

सपना चौधरी ने स्टेज पर डांस से मचाया तहलका, बार-बार देखा जा रहा है धांसू Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हाल ही में एक स्टेज शो करती नजर आईं. इस दौरान के उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

सपना चौधरी ने स्टेज पर डांस से मचाया तहलका, बार-बार देखा जा रहा है धांसू Video
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • सपना चौधरी का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • स्टेज शो के दौरान किया जमकर डांस
  • अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट की तस्वीरें
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने जबरदस्त डांस से लोगों के दिलों पर राज करती हैं. बिग बॉस फेम सपना चौधरी ने हाल ही में एक स्टेज शो किया. शो के दौरान के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब कहर बरपा रहे हैं. इस वीडियो में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) मस्ती में ठुमके लगाती और जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. भोजपुरी (Bhojpuri)-पंजाबी-हरियाणवी सिनेमा में तहलका मचाने वाली सपना चौधरी इन वीडियो में अपने अलग-अलग गानों पर डांस के जलवे बिखेर रही हैं. सपना के इन वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है.

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने पर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, कहा- कोई मुझे राष्ट्र विरोधी समझता है तो समझे...

सपना चौधरी ने शो के दौरान की कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने लिखा, 'मेरे पिछले शाम के शो की कुछ तस्वीरें.' सपना जब भी स्टेज पर परफॉर्म करती हैं, अपने डांस से धूम मचा देती हैं. ऐसा ही कुछ इन वीडियो में भी देखने को मिल रहा है. वीडियो में दर्शकों का उत्साह साफ देखा जा सकता है.

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने पर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, कहा- कोई मुझे राष्ट्र विरोधी समझता है तो समझे...


सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने जबरदस्त डांस से हरियाणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब और कई राज्यों में अपनी पहचान बना ली है. हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने 'बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11)' में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. बिग बॉस 11 में आने के बाद सपना चौधरी की लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई थी.  इसके बाद सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी फिल्मों में भी अपने डांस से खूब धमाल मचाया था.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Viral Video, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary Bhojpuri, Sapna Choudhary Video 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com