विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2021

Himanshi Khurana के पंजाबी सॉन्ग 'ब्लडलाइन' का जबरदस्त धमाल, Video 2 करोड़ के पार

हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का पंजाबी सॉन्ग (Punjabi Song) 'ब्लडलाइन' (Bloodline) खूब धूम मचा रहा है.

Himanshi Khurana के पंजाबी सॉन्ग 'ब्लडलाइन' का जबरदस्त धमाल, Video 2 करोड़ के पार
हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का धमाल
नई दिल्ली:

पंजाब की ऐश्वर्या राय के नाम से मशहूर हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के पंजाबी सॉन्ग (Punjabi Song) खूब मचाते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का 'सूरमा बोले' सॉन्ग रिलीज हुआ, जिसने व्यूज के मामले में नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया. हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का अब एक थ्रोबैक पंजाबी सॉन्ग खूब धमाल मचा रहा है. उनके इस गाने का नाम 'ब्लडलाइन' (Bloodline) है. हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana Song) का यह गाना साल 2019 में रिलीज हुआ था, लेकिन अभी भी इसकी धूम मची हुई है.

हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के पंजाबी सॉन्ग (Punjabi Song) 'ब्लडलाइन' (Bloodline) किस कदर यूट्यूब पर छाया हुआ है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 2 करोड़ 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सिप्पी गिल और हिमांशी ने गाने में अपनी आवाज दी है और साथ ही परफॉर्म भी किया है. सुलाखान चीमा ने इसमें संगीत दिया है. हैरी भट्टी ने वीडियो का डायरेक्शन किया है.

हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की पूरे देश में लोकप्रियता उस समय बढ़ी, जब वो बिग बॉस के 13वें सीजन में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचीं. शो में उनकी और आसिम रियाज (Asim Riaz) की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. हिमांशी खुराना बिग बॉस में आने से पहले भी पंजाबी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा रही हैं. वो पंजाबी फिल्म 'साड्डा हक' में अपने जोरदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. हिमांशी ने 16 साल की उम्र में एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. उन्हें मिस लुधियाना के खिताब से भी सम्मानित किया जा चुका है. उन्होंने जस्सी गिल, बादशाह, मनकीरत औलख जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himanshi Khurana, Himanshi Khurana Song, Himanshi Khurana New Punjabi Song, Bloodline Song, New Punjabi Song, Punjabi Song, Himanshi Khurana Punjabi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com