विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2021

New Haryanvi Song: '52 गज का दामन' की सिंगर रेणुका पंवार ने 'जाऊंगी पानी लेन' गाने से मचाई धूम, वीडियो एक करोड़ के पार

रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का नया हरियाणवी सॉन्ग (Haryanvi Song) 'जाऊंगी पानी लेन' (Jaungi Pani Len) ने धमाल मचा दिया है.

New Haryanvi Song: '52 गज का दामन' की सिंगर रेणुका पंवार ने 'जाऊंगी पानी लेन' गाने से मचाई धूम, वीडियो एक करोड़ के पार
रेणुका पंवार के नए गाने का धमाका
नई दिल्ली:

हरियाणा की सबसे लोकप्रिय सिंगर में से एक रेणुका पंवार (Renuka Panwar) अपने नए-नए गानों से खूब धमाल मचाती हैं. '52 गज का दामन' सॉन्ग के बाद वो एक से बढ़कर एक गाने दर्शकों के बीच लेकर आ रही हैं. रेणुका पंवार इसके अलावा अपने डांस वीडियो को भी शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब उनका फिर से एक हरियाणवी सॉन्ग (Haryanvi Song) खूब धमाल मचा रहा है. उनके इस गाने का नाम 'जाऊंगी पानी लेन' (Jaungi Pani Len) है. यूट्यूब पर यह गाना छाया हुआ है.

रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का  हरियाणवी सॉन्ग (Haryanvi Song) 'जाऊंगी पानी लेन' (Jaungi Pani Len) दो महीने पहले ही रिलीज हुआ है. वीडियो की लोकप्रियता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को व्हाइट हिल धाकड़ चैनल पर रिलीज किया गया है. हमेशा की तरह रेणुका पंवार ने अपनी सुरीली आवाज और एक्ट से धमाका कर दिया है.

रेणुका पंवार (Renuka Panwar) उत्तर प्रदेश के बागपत के छोटे से गांव से हैं. अपनी आवाज से उन्होंने 18 साल की उम्र में ही खूब लोकप्रियता हासिल कर ली. फैन्स उन्हें 'हरियाणवी' क्वीन के नाम से भी जानते हैं. रेणुका पंवार ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं. रेणुका पंवार का '52 गज का दामन' सॉन्ग यूट्यूब पर एक अरब से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुका है.  रेणुका पंवार ने 'चटक मटक सॉन्ग', 'छम्मक छल्लो', 'सूट पलाजो' और 'परांदा' जैसे गानों से भी खूब धमाल मचाया है. 

इसे भी देखें: Meenakshi Sundareshwar की टीम Sanya Malhotra, Abhimanyu Dasani और विवेक सोनी से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
52 Gaj Ka Daman Singer, Renuka Panwar, Renuka Panwar Song, New Haryanvi Song, Jaungi Pani Len, Renuka Panwar Jaungi Pani Len Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com