विज्ञापन

Yearender 2023: परिणीति से लेकर कियारा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने साल 2023 में रचाई शादी

साल 2023 बॉलीवुड की शादियों से भरा हुआ था. कई स्टार्स इस साल शादी के बंधन में बंध गए, जिसमें अथिया शेट्टी और केएल राहुल, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है. इन स्टार्स की शादियों की तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया. तो चलिए आपको बताते है और किन स्टार्स ने साल 2023 में सात फेरे लिए.

Gallery View
  • Yearender 2023: परिणीति से लेकर कियारा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने साल 2023 में रचाई शादी
    बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में आप सांसद राघव चड्डा संग सात फेरे लिए. इस ग्रैंड शादी में दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. Instagram@parineetichopra
  • Yearender 2023: परिणीति से लेकर कियारा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने साल 2023 में रचाई शादी
    बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी इस साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी रचा ली है. एक्टर ने मणिपुर में मैतेई रस्मों और रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की, जिसकी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी. Instagram@randeephooda
  • Yearender 2023: परिणीति से लेकर कियारा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने साल 2023 में रचाई शादी
    इस साल बॉलीवुड के लवली कपल में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में बेहद शाही तौर-तरीकों से शादी रचाई. सिड-कियारा की शादी की खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया था. Instagram@kiaraaliaadvani
  • Yearender 2023: परिणीति से लेकर कियारा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने साल 2023 में रचाई शादी
    पॉपुलर डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने इस साल कुणाल ठाकुर संग शादी कर ली है. जयमाला से लेकर कपल की मंडप की तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया. Instagram@muktimohan
  • Yearender 2023: परिणीति से लेकर कियारा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने साल 2023 में रचाई शादी
    9 फरवरी 2023 को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने फिल्म निर्देशक अभिषेक पाठक को हमेशा के लिए अपना जीवनसाथी चुन लिया. Instagram@shivaleekaoberoi
  • Yearender 2023: परिणीति से लेकर कियारा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने साल 2023 में रचाई शादी
    स्वरा भास्कर भी इस साल शादी के बंधन में बंध गईं. एक्ट्रेस ने सपा नेता फहाद अहमद संग पहले कोर्ट मैरिज की. बाद में पूरे रिति-रिवाज से शादी रचाई. 16 फरवरी को दोनों ने बड़े ही धूमधाम से एक-दूसरे संग शादी कर ली. Instagram@reallyswara
  • Yearender 2023: परिणीति से लेकर कियारा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने साल 2023 में रचाई शादी
    सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी भी इस साल शादी के पवित्र बंधन में बंध गईं. एक्ट्रेस 23 जनवरी को मुबंई के खंडाला में क्रिकेटर केएल राहुल की दुल्हनिया बनी. इस शादी में केवल घर-परिवार के करीबी दोस्त और मेहमान ही शामिल हुए. Instagram@athiyashetty
  • Yearender 2023: परिणीति से लेकर कियारा तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने साल 2023 में रचाई शादी
    हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने भी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी की. शादी की खूबसूरत तस्वीरों में कपल का लुक सभी को काफी पसंद आ रहा है. Instagram@arbaazkhanofficial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com