18 साल का इंतजार हुआ खत्म तो विराट कोहली के आंखों से निकले आंसू
जीत तय होते ही विराट कोहली अपने आंसू पर काबू नहीं पा सके मैदान पर ही रोने लगे.
-
18 साल का इंतजार हुआ खत्म तो विराट कोहली के आंखों से निकले आंसूविराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 18 साल की नाकामियों और निराशाओं को आखिरकार भुलाते हुए पंजाब किंग्स को मंगलवार को छह रन से हराकर पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग खिताब अपने नाम किया. (फोटो क्रेडिट:X@IPL)
-
18 साल का इंतजार हुआ खत्म तो विराट कोहली के आंखों से निकले आंसूवहीं बेंगलुरु ने जैसे ही पंजाब को 6 रन से हराया कोहली घुटने के बल बैठकर रो पड़े. उनके साथ ही 18 साल से 'ई साला कप नामडे' का मंत्र जप रहे आरसीबी के प्रशंसकों की आंखें भी नम हो गई. अब तक तीन बार फाइनल में मिली नाकामी की यादें भी खुशी के इन आंसुओं में धुंधली हो गई. (फोटो क्रेडिट:आईएएनएस)
-
18 साल का इंतजार हुआ खत्म तो विराट कोहली के आंखों से निकले आंसूबेंगलुरु की जीत के बाद कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से लगे लगकर मैदान पर ही रो पड़े. कोहली अपने इमोशन छुपा नहीं पा रहे थे. इस दौरान अनुष्का भी विराट पर प्यार लुटाती नजर आईं. (फोटो क्रेडिट:X@ImTanujSingh)