विज्ञापन

टॉक्सिक हुई रिलीज, जानें यश की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों ने कितनी की है बॉक्स ऑफिस पर कमाई

Toxic Movie: 26 अगस्त को टॉक्सिक रिलीज हो गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यश की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में केजीएफ 2 का नाम सबसे ऊपर है.

Gallery View
  • टॉक्सिक 26 अगस्त को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में कन्नड़, हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज हो गई है, जिसके एडवांस बुकिंग ने 48 घंटों में 20 करोड़ के करीब कमाई हासिल की. वहीं भारत में पहले दिन 50 करोड़ पार की ओपनिंग करने की उम्मीद लगाई जा रही है. हालांकि फिल्म के 500 से 600 करोड़ बजट को वसूलना मुश्किल है. इसी के चलते आइए आपको बताते हैं यश की अब तक की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में.
  • पहले नंबर पर केजीएफ चैप्टर 2 है, जो 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था. जबकि यश, संजय दत्त और रवीना टंडन लीड रोल में थे. फिल्म ने 150 करोड़ के बजट में 1210 करोड़ की कमाई की थी, जिसके कारण यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनी थी.
  • केजीएफ चैप्टर 1 दूसरे नंबर पर है, जिसने 80 करोड़ के बजट में 240 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं बॉक्स ऑफिस पर यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
  • तीसरे नंबर पर मिस्टर एंड मिसेज रामचारी है, जिसने 5 करोड़ के बजट में 50 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन हासिल किया था और यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी.
  • चौथे नंबर पर मंजू मांडव्य द्वारा निर्देशित मास्टरपीस थी. फिल्म में यश, सान्वी श्रीवास्तम और सुहासिनी लीड रोल में थी. वहीं 20 करोड़ के बजट में फिल्म ने 34.1 करोड़ का कलेक्शन हासिल करके हिट फिल्म का दर्जा हासिल किया था.
  • पांचवे नंबर पर संतू स्ट्रेट फॉर्वर्ड है, जिसे जॉकी और महेश राव ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित अहम किरदार में थे. फिल्म ने 14 करोड़ के बजट में 20.9 करोड़ का कलेक्शन किया था.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com