सर्दी-जुकाम: लहसुन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण और शहद की गर्माहट मिलकर छाती में जमे बलगम को बाहर निकालने में मदद करते हैं. पाचन तंत्र: अगर आपको अक्सर गैस, कब्ज या अपच की शिकायत रहती है, तो यह नुस्खा पेट की सफाई करने में असर दिखा सकता है. दिल की सेहत: लहसुन और शहद का यह मेल खून को साफ करने और नसों में जमा होने वाली गंदगी को रोकने में मदद कर सकता है. वजन घटाना: यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज कर सकता है, जिससे जमी हुई चर्बी तेजी से पिघलने लगती है और शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है. कैसे खाएं? रोज सुबह खाली पेट इसमें से एक कली चबाकर खाएं.