'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे सितारे
विदेशी फिल्म फेस्टिवलों में धूम मचा चुकी और भारत में रिलीज होने के लिए सेंसर बोर्ड से लेकर अदालत तक का दरवाजा खटखटा चुकी फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' आखिरकार शुक्रवार को रिलीज हो रही है. इसके रिलीज से पहले बॉलीवुड सितारों के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई.
-
'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे सितारेइस स्पेशन स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने के लिए एक्ट्रेस काल्की कोचलिन पहुंचीं. शुरुआत में सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को भारत में बैन कर दिया था. अब इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया जा रहा है.