रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब: 18 साल बाद मुकम्मल हुई आईपीएल की सबसे इमोशनल कहानी
आईपीएल की सबसे इमोशनल कहानी मुकम्मल हुई. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने आखिरकार ट्रॉफी उठा ली.
-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब: 18 साल बाद मुकम्मल हुई आईपीएल की सबसे इमोशनल कहानीस्टार बल्लेबाज विराट कोहली का सपना आखिर 18 साल बाद पूरा हो गया और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को मात्र छह रन से हराकर 18 साल बाद नया आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया. (फोटो क्रेडिट:आईएएनएस)
-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब: 18 साल बाद मुकम्मल हुई आईपीएल की सबसे इमोशनल कहानीआरसीबी ने खिताबी मुकाबले में अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर पंजाब की चुनौती को सात विकेट पर 184 रन पर थाम लिया. विराट जीत के बाद खुशी से रो पड़े. (फोटो क्रेडिट:आईएएनएस)
-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब: 18 साल बाद मुकम्मल हुई आईपीएल की सबसे इमोशनल कहानीये जीत सिर्फ विराट कोहली, रजत पाटीदार या क्रुणाल पांड्या की नहीं है। ये जीत उस हर फैन की है जिसने हार के बाद भी अगली सुबह आरसीबी की जर्सी पहनी और आज वो दीया पूरी दुनिया ने जलते देखा. (फोटो क्रेडिट:आईएएनएस)
-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब: 18 साल बाद मुकम्मल हुई आईपीएल की सबसे इमोशनल कहानीपिछले 18 साल की नाकामियां और निराशा इस पल में पीछे छूट गई. एकमात्र खिताब जो इस पीढी के महानतम क्रिकेटर की झोली में अभी तक नहीं गिरा था, आखिरकार उसे मिला. (फोटो क्रेडिट:आईएएनएस)
-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब: 18 साल बाद मुकम्मल हुई आईपीएल की सबसे इमोशनल कहानीकोहली और आरसीबी का सफर तभी शुरू हुआ जब आईपीएल ने क्रिकेट की दुनिया में पहला कदम रखा था. अठारह साल पहले बेचैन और युवा कोहली पश्चिम दिल्ली का वह गोल मटोल सा लड़का था जो जीत का जुनून लेकर उतरा था. (फोटो क्रेडिट:आईएएनएस)
-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब: 18 साल बाद मुकम्मल हुई आईपीएल की सबसे इमोशनल कहानीबारह साल और 143 मैचों तक कमान संभालने वाले कोहली डटे रहे. बेंगलुरू के क्रिकेटप्रेमियों से उनका दिल का रिश्ता गहरा होता गया. यह कोहली का करिश्मा ही था कि बेंगलुरू का हर क्रिकेटप्रेमी आरसीबी का वफादार प्रशंसक बन गया. (फोटो क्रेडिट:आईएएनएस)
-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब: 18 साल बाद मुकम्मल हुई आईपीएल की सबसे इमोशनल कहानीइस दशक के क्रिकेट के सबसे बड़े ‘शो मैन' को आखिरकार आईपीएल का ताज मिला. क्रिकेट के अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके कोहली के साथ ही दुनिया भर के आरसीबी प्रशंसक इस पल को शायद ही कभी भुला सकेंगे. (फोटो क्रेडिट:आईएएनएस)