लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर यहां मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की. संत वाल्मीकि हिंदू महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और विशेष रूप से दलितों के बीच एक पूजनीय व्यक्ति हैं. कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई गांधी की यात्रा की तस्वीरों में वह वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं. उन्हें मंदिर परिसर में स्थित उस कमरे में भी देखा गया जहां महात्मा गांधी 200 दिनों से अधिक समय तक रहे थे. महात्मा गांधी जिस कमरे में 200 दिन तक रहे थे, उस कमरे में पुजारी के साथ राहुल गांधी.