विज्ञापन

सेल से पहले ही Nothing के इस फोन पर हजारों की छूट, 10 मिनट में मिलेगी डिलीवरी

Nothing Phone 4a पर अभी बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. खास बात है कि ये डिस्काउंट फ्लिपकार्ट नहीं बल्कि क्विक कॉमर्स साइट पर मिल रही है. इससे आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं.

Gallery View
  • सेल से पहले ही Nothing के इस फोन पर हजारों की छूट, 10 मिनट में मिलेगी डिलीवरी
    स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. लेकिन कई बार अच्छी डील्स भी मिल जाती हैं. अब ऐसी ही डील Nothing के एक फोन पर मिल रही है.
  • सेल से पहले ही Nothing के इस फोन पर हजारों की छूट, 10 मिनट में मिलेगी डिलीवरी
    Nothing Phone 4a Pro स्मार्टफोन पर आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं. इस फोन को इस साल मार्च में पेश किया गया था.
  • सेल से पहले ही Nothing के इस फोन पर हजारों की छूट, 10 मिनट में मिलेगी डिलीवरी
    लॉन्च के समय इसकी कीमत 39,999 रुपये थी. हालांकि, प्राइस हाइक की वजह से इसका दाम बढ़ते-बढ़ते 49,999 रुपये पहुंच गया.
  • सेल से पहले ही Nothing के इस फोन पर हजारों की छूट, 10 मिनट में मिलेगी डिलीवरी
    Zepto पर Nothing Phone 4a Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को सीधे 40,889 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके लिए आपको किसी बैंक कार्ड की जरूरत नहीं है.
  • सेल से पहले ही Nothing के इस फोन पर हजारों की छूट, 10 मिनट में मिलेगी डिलीवरी
    हालांकि ये डील लोकेशन-स्पेसिफिक हो सकती है और आपके पिन कोड के हिसाब से स्टॉक व कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है.
  • सेल से पहले ही Nothing के इस फोन पर हजारों की छूट, 10 मिनट में मिलेगी डिलीवरी
    दिल्ली और नोएडा की अधिकांश लोकेशंस पर यह फोन इस भारी डिस्काउंट के साथ स्टॉक में उपलब्ध है. Zepto से इस फोन की डिलीवरी आपको केवल 10 मिनट में मिल जाएगी.
  • सेल से पहले ही Nothing के इस फोन पर हजारों की छूट, 10 मिनट में मिलेगी डिलीवरी
    ये फोन 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz के सुपर स्मूथ रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ये Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 50MP OIS कैमरा दिया गया है. इसके साथ 50MP OIS पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com