सुनहरी कुर्ता, दंडवत प्रणाम, हाथ में कमल और चांदी का छत्र...जब राम मंदिर में आए पीएम मोदी
आज 500 वर्षों की तपस्या पूरी हो गई है. अयोध्या में भगवान श्रीराम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत संत समाज और विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इस दौरान पीएम का अंदाज हमेशा की तरह बेहद आकर्षक रहा.
-
दंडवत प्रणाम, हाथ में कमल और चांदी का छत्र... प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी के इस अंदाज ने जीत लिया दिलसुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी ने नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर गर्भगृह में प्रवेश किया.