PHOTOS: कश्मीर में बंपर वोटिंग, देखिए, नीली स्याही वाली इन तस्वीरों से जल-भुन उठेगा पाकिस्तान
कश्मीर में आज नया सवेरा है. 10 साल बाद जम्हूरियत का जश्न मन रहा है. विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 24 सीटों पर वोटिंग हो रही है और कतारें लगी हैं. सुबह 9 बजे तक 11.11 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके थे. ये लाइनें सीमापार के नापाक मंसूबों को जवाब है. जाहिर है ये तस्वीरें उनको मिर्ची भी जरूर लगा रही होंगी. कश्मीर की फिजा इस बार पूरी तरह से बदली हुई है. अलगाव के नारे इस बार विकास के मुद्दों में बदले हुए हैं. देखिए घाटी में नई सुबह की तस्वीरें, जिन पर आपको जरूर गर्व होगा..
- Created by:
-
सितंबर 18, 2024 07:17 IST
-
Published On सितंबर 18, 2024 07:17 IST
-
Last Updated On सितंबर 18, 2024 17:00 IST
-
-
PHOTOS: जल-भुन उठेगा पाकिस्तान,घाटी में बूथों पर उमड़ी भीड़ बता रही हवा रुख किस ओर है...जम्मू-कश्मीर में कुल 90 सीटें हैं. इनमें 47 घाटी में और 43 जम्मू संभाग में हैं. इनमें से 9 सीटें एसटी के लिए और सात एससी के लिए आरक्षित हैं. मतदान तीन चरणों में हो रहे हैं.
-
PHOTOS: जल-भुन उठेगा पाकिस्तान,घाटी में बूथों पर उमड़ी भीड़ बता रही हवा रुख किस ओर है...जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान किश्तवाड़ जिले में महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद एक मतदाता वोट डालने के बाद फोटो खिंचवाते हुए.
-
PHOTOS: जल-भुन उठेगा पाकिस्तान,घाटी में बूथों पर उमड़ी भीड़ बता रही हवा रुख किस ओर है...जम्मू-कश्मीर में वोटिंग वाले दिन कई पोलिंग बूथ का संचालन महिलाएं कर रही है. इन बूथ पर महिलाओं की मौजूदगी में बड़े आराम और शांतिपूर्वक ढंग से वोट डाले जा रहे हैं. (इमेज क्रेडिट-नीता शर्मा)
-
PHOTOS: जल-भुन उठेगा पाकिस्तान,घाटी में बूथों पर उमड़ी भीड़ बता रही हवा रुख किस ओर है...जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है. मतदाताओं में वोटिंग करने के लिए उत्साह देखा जा रहा है. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने हैं. (इमेज क्रेडिट- नीता शर्मा)
-
PHOTOS: जल-भुन उठेगा पाकिस्तान,घाटी में बूथों पर उमड़ी भीड़ बता रही हवा रुख किस ओर है...जम्मू-कश्मीर में कुल 90 सीटें हैं, जिनमें 47 घाटी में और 43 जम्मू संभाग में हैं. सुरक्षा के मद्देनजर चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में मतदान करा रहा है.
-
जम्मू-कश्मीर चुनाव: दोपहर तीन बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदानकश्मीर घाटी में पहलगाम में सबसे अधिक 58.89 प्रतिशत मतदान हुआ. डीएच पोरा में 55.14 प्रतिशत, कुलगाम में 50.75 प्रतिशत, डूरू में 50.50 प्रतिशत और कोकरनाग (सुरक्षित) में 50 प्रतिशत वोट डाले गये.
-
ऊंगली पर यह वोट का निशान घाटी की हवा में जहर घोलने वाले नापाक मंसूबों को करारा जवाब है.यह तस्वीर शोपियां की की है. ...और ऊंगली पर यह वोट का निशान घाटी की हवा में जहर घोलने वाले नापाक मंसूबों को करारा जवाब है. शोपियां में 11 बजे तक 26 पर्सेंट हो चुकी थी.