तस्वीरें : तब झप्पी, आज मिले हाथ, राहुल-मोदी की बरसों बाद हुई ये मुलाकात
लोकसभा में आज काफी लंबे समय बाद अलग ही नजारा देखने को मिला. दरअसल, राहुल गांधी की चर्चित झप्पी के बाद आज राहुल गांधी और पीएम मोदी हाथ मिलाते दिखे. इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं, लेकिन आज लोकसभा में ये नजारा लंबे समय तक याद जरूर रखा जाएगा.