पांच शतकवीरों के बावजूद टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी भारत, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स
भारत पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने पांच शतकवीर बल्लेबाजों के बावजूद टेस्ट मैच गंवाया.
-
IND vs ENG: पांच शतकवीरों के बावजूद टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी भारत, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्सभारत पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने पांच शतकवीर बल्लेबाजों के बावजूद टेस्ट मैच गंवाया. भारत लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दोनों पारियों में पांच शतकों के बावजूद मैच पांच विकेट से हार गया. (फोटो क्रेडिट: एएफपी)
-
IND vs ENG: पांच शतकवीरों के बावजूद टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी भारत, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्सइससे पहले सिर्फ एक बार ऐसा हुआ था जब किसी टीम ने चार सेंचुरी के बावजूद टेस्ट गंवाया. ऑस्ट्रेलिया ने 1928 में इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में ऐसा किया था. (फोटो क्रेडिट: एएफपी)
-
IND vs ENG: पांच शतकवीरों के बावजूद टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी भारत, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्सभारत ने हेडिंग्ले टेस्ट में कुल 835 बनाए. यह किसी भी हारने वाली टीम का चौथा सबसे बड़ा योग है. भारत का इससे पहले पिछला रिकॉर्ड 759 रन का था - 2014 में (एडिलेड, 2014) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा हुआ था. (फोटो क्रेडिट: एएफपी)
-
IND vs ENG: पांच शतकवीरों के बावजूद टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी भारत, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्सतीन टेस्ट मैच ऐसे हुए हैं, जिनकी चारों पारियों में 350 या उससे अधिक रन बने हैं. इससे पहले ऐसा केवल दो बार हुआ - 1921 में एडिलेड और 1948 में हेडिंग्ले में ऐसा हुआ था. दोनों बार एशेज सीरीज के दौरान ऐसा हुआ था. (फोटो क्रेडिट: एएफपी)
-
IND vs ENG: पांच शतकवीरों के बावजूद टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी भारत, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्सइंग्लैंड की टीम ने हेडिंग्ले में 371 रनों का लक्ष्य हासिल किया. टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में इंग्लैंड का यह दूसरा सबसे बड़ा सफल पीछा है, और भारत के खिलाफ किसी भी टीम का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है. इससे पहले इंग्लैंड ने ही 2022 में एजबस्टन में भारत के खिलाफ 378 रन चेज किए थे. (फोटो क्रेडिट: एएफपी)
-
IND vs ENG: पांच शतकवीरों के बावजूद टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी भारत, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्सइंग्लैंड को पहले टेस्ट के पांचवें दिन की शुरुआत में 350 रन चाहिए थे. टेस्ट के अंतिम निर्धारित दिन इससे बड़ा लक्ष्य सिर्फ एक बार हासिल हुआ है. 1948 में हेडिंग्ले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 404 रन चेज किए थे. (फोटो क्रेडिट: एएफपी)
-
IND vs ENG: पांच शतकवीरों के बावजूद टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी भारत, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्सहेडिंग्ले में इंग्लैंड और भारत द्वारा कुल 1673 रन बनाए गए. यह दोनों टीमों के बीच किसी भी टेस्ट मैच का सबसे बड़ा योग है. पिछला रिकॉर्ड 1614 रन का था (मैनचेस्टर, 1990 -- ड्रॉ मैच). ये 1673 रन ऐसे टेस्ट मैच के लिए पांचवां सबसे बड़ा योग भी है, जो ड्रॉ के रूप में खत्म नहीं हुआ. (फोटो क्रेडिट: एएफपी)
-
IND vs ENG: पांच शतकवीरों के बावजूद टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी भारत, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्सचौथी पारी में पांचवीं बार 300+ रन का सफल पीछा हेडिंग्ले में हुआ है. भारत के खिलाफ इंग्लैंड का 371 रन का पीछा इस मैदान पर दूसरा सबसे बड़ा है. डर्बन का किंग्समीड इकलौता ऐसा मैदान है जहां इससे ज्यादा (3) 300+ रन के सफल चेज हुए हैं. (फोटो क्रेडिट: एएफपी)
-
IND vs ENG: पांच शतकवीरों के बावजूद टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी भारत, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्सबेन डकेट ने चौथी पारी के दौरान 149 रन बनाए, जो भारत के खिलाफ (चौथी पारी) में किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड जो रूट के नाम था - 142* (एजबस्टन, 2022). (फोटो क्रेडिट: एएफपी)
-
IND vs ENG: पांच शतकवीरों के बावजूद टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी भारत, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्सडकेट का 149 रन इंग्लैंड के लिए चौथी पारी में किसी ओपनर द्वारा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. इससे ऊपर सिर्फ माइक आथर्टन हैं, जिन्होंने 1995 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 185* बनाए थे. (फोटो क्रेडिट: एएफपी)
-
IND vs ENG: पांच शतकवीरों के बावजूद टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी भारत, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्सडकेट और जैक क्रॉली के बीच 188 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई. यह चौथी पारी में पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है. इंग्लैंड के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी है. (फोटो क्रेडिट: एएफपी)
-
IND vs ENG: पांच शतकवीरों के बावजूद टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी भारत, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्सअब तक कुल 12 बल्लेबाज ऐसे हुए हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया लेकिन फिर भी अपनी टीम के साथ हार का सामना किया. इससे पहले ऐसा आखिरी बार ब्रेंडन टेलर के साथ 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था. (फोटो क्रेडिट: एएफपी)