जानें कैसे पाएं Premature Ejaculation से निजात...
Premature Ejaculation जिसे शीघ्रपतन कहा जाता है, से निपटने में हो सकता है कि थोड़ा समय लगे. लेकिन कोशिश करने से ही सफलता मिलेगी.
-
कैसे पाए शीघ्रपतन की समस्या से निजात जाने यहांशीघ्रपतन यानी संभोग के समय जल्दी वीर्यपतन होना. हालांकि इसका कोई पैमाना नहीं है कि शीघ्रपतन कैसे तय किया जाए या कोई आदर्श समय सीमा भी नहीं जिसे इसका पैमाना माना जाए. कुछ लोग सेक्स के शुरु होते के साथ ही इजैक्यूलेट कर जाते हैं तो कुछ लोग 10 मिनट बाद तक भी नहीं हो पाते. यहां जरूरी होता है दोनों साथियों का संतुष्ट होना और वहीं इसका एक तरह से पैमाना भी है.
-
कैसे पाए शीघ्रपतन की समस्या से निजात जाने यहांबेहतर करने की टेंशन कई बार इसका कारण बनती है. अपने पार्टनर से अपनी फीलिंग्स के बारे में बात करने से निश्चित ही काफी मदद मिलती है. याद रखिए ये मर्दों और औरतों दोनों के बीच आम समस्या है. तो सेक्स के दौरान घबराए नहीं और अक्सर बात करने से ही ये समस्या सुलझ जाती है.
-
कैसे पाए शीघ्रपतन की समस्या से निजात जाने यहांजब आपकी उत्तेजना का स्तर काफी बढ़ जाए और आपको लगे की आप क्लाइमैक्स के पास पहुंचने वाले हैं तो अपना ध्यान कहीं और भटका लें, प्रयास करें कि कुछ बोरिंग सोचें. लेकिन इरेक्शन को बनाए रखें और फिर आसानी से लम्बे समय तक सेक्स जारी रख सकते हैं.
-
कैसे पाए शीघ्रपतन की समस्या से निजात जाने यहांद स्कवीज टेक्निक- सेक्स के दौरान आपका पार्टनर आपके लिंग के टिप को या बेस को हल्के हाथों से दबाता है जिससे इजैक्यूलेशन रुक जाता है. ये क्रिया तब तक की जा सकती जब तक आप और आपका साथी एक साथ क्लाइमैक्स पर पहुंचने का मन नहीं बना लेते.
-
कैसे पाए शीघ्रपतन की समस्या से निजात जाने यहांमार्केट में मिलने वाली डिसेंसिटाइजिंग क्रीम्स या जैल भी आपके लिंग को उस दौरान के लिए कम संवेदनशील बना कर आपको क्लाइमैक्स तक पहुंचने का अधिक समय दे सकते हैं. कुछ पुरुषों का मानना है कि कंडोम भी उनके लिंग को कम संवेदनशील बनाकर सुरक्षा के साथ-साथ अधिक समय तक सेक्स जारी रखने में मदद करता है.
-
कैसे पाए शीघ्रपतन की समस्या से निजात जाने यहांशीघ्रपतन से निजात पाने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन प्रयास से ही सफलता मिलती है. और अगर इन उपायों से भी कामयाबी नहीं मिल पा रही तो फिर आप किसी अच्छे सेक्स थेरेपिस्ट(सेक्स चिकित्सक) से संपर्क कर सकते हैं.