विज्ञापन

25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 25 साल की हो चुकी हैं. 6 साल के अपने छोटे से करियर में अलग-अलग तरह के किरदार कर आलिया ने खुद को एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया है.

Gallery View
  • 25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos
    आलिया भट्ट ने अपने छोटे से करियर में इतने वेरायटी के रोल किए हैं कि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और बॉलीवुड में वे एक सधी हुई अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं.
  • 25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos
    आलिया का जन्म 15 मार्च, 1993 में हुआ था. पिता महेश फिल्म डायरेक्टर थे और मम्मी सोनी राजदान एक्ट्रेस तो ऐसे में फिल्मों का शौक तो होना ही था.

    तस्वीरें Soni Razdan and Alia Bhatt के इंस्टाग्राम से
  • 25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos
    करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में आलिया ने इस बात का खुलासा किया था कि वह बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 6 साल की उम्र में फिल्म 'संघर्ष' के जरिए की थी.
  • 25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos
    मुंबई में पली-बढ़ी आलिया ने जमनाबाई नर्सरी स्कूल से पढ़ाई पूरी की. इसके बाद साल 2012 में धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा. फिल्म हिट रही और आलिया के करियर ने रफ्तार पकड़ी.
  • 25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos
    आमतौर पर एक्ट्रेस अपने शुरुआती करियर में छोटे और ग्लैमरस रोल करना पसंद करती हैं. लेकिन आलिया अपनी दूसरी ही फिल्म 'हाइवे (2014)' में डी-ग्लैम अवतार में नजर आईं. फिल्म में उनके किरदार की खूब प्रशंसा हुई.
  • 25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos
    अपने छोटे से करियर में आलिया ने न सिर्फ एक्टिंग की कला दिखाई, बल्कि उनकी सिंगिंग स्किल्स को भी काफी सहारा गया. करियर की दूसरी फिल्म 'हाइवे' में उन्होंने सोहो साहा.. गाने में आवाज दी. ए आर रहमान उनसे बेहद इंप्रेस हुए.
  • 25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos
    करियर की तीसरी फिल्म '2 स्टेट्स' में आलिया की जोड़ी अर्जुन कपूर के साथ जमी. चेतन भगत के नोवल पर आधारित यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई.
  • 25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos
    इसके बाद आलिया अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' में नजर आईं. फिल्म में स्टार्स की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया. एक्टिंग के साथ आलिया ने फिल्म के लिए गाना भी रिकॉर्ड किया.
  • 25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos
    '2 स्टेंट्स', 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' जैसी दो हिट देने के बाद शानदार (2015) ने उनकी कामयाबी पर रोक लगाई और फिल्म फ्लॉप साबित हुई.
  • 25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos
    2016 में आलिया निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में दिखीं. फिल्म में उनकी जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान के साथ जमी. 'कपूर एंड सन्स' में उनके किरदार को पसंद किया गया. इसके बाद 'उड़ता पंजाब' में डी-ग्लैम अवतार में दिखीं आलिया की परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स ने खूब सराहा.
  • 25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos
    शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डियर जिंदगी' में उनकी जोड़ी खूब जमी. इसमें उन्होंने सिनेमेटोग्राफर कियारा का किरदार निभाया था.
  • 25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos
    2017 में धमाकेदार शुरुआत आलिया ने वरुण धवन के साथ फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' के जरिए की. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. तस्वीर Alia Bhatt के इंस्टाग्राम से
  • 25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos
    फिलहाल, आलिया तीन फिल्मों में बिजी हैं. विक्की कौशल के साथ वह 'राजी' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं. इन दिनों वे रणवीर सिंह के साथ फिल्ममेकर जोया अख्तर की फिल्म 'गुली बॉय' की शूटिंग कर रही हैं. साथ ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'बह्मास्त्र' में भी व्यस्त हैं. br>
    तस्वीर Alia Bhatt and Ranbir Kapoor के इंस्टाग्राम से
  • 25 साल की हुईं आलिया भट्ट, देखें लाइफ की चुनिंदा Photos
    हैप्पी बर्थडे आलिया भट्ट... तस्वीर Alia Bhatt के इंस्टाग्राम से
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com