Budget 2023: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट 2023 करेंगीं पेश
Updated: Feb 01, 2023 09:52 IST
Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार सुबह 11 बजे आम बजट 2023 पेश करेंगी. 2024 के आम चुनाव से पहले यह भाजपा सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे आम बजट 2023 पेश करेंगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचीं. इसके बाद वित्त मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेंगीं और केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगीं.
केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.
पिछले दो केंद्रीय बजटों की तरह इस बार भी केंद्रीय बजट पेपरलेस तरीके से पेश किया जाएगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ. (फोटो: एएनआई)
बजट 2023 के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संसद पहुंचे.
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी संसद के बाहर नज़र आए.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बजट के लिए संसद पहुंचे.