विज्ञापन

रियल लाइफ में एक-दूसरे पर जान छिड़कती हैं बॉलीवुड की ये भाई-बहन की जोड़ियां, बॉन्डिंग देख हो जाती है जलन

रणबीर और करीना से लेकर फरहान और ज़ोया तक बॉलीवुड की सबसे मशहूर भाई-बहनों की जोडियों है जिनकी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री देख अच्छे अच्छों को जलन होने लगती है.

Gallery View
  • रणबीर कपूर और करीना कपूर खान
    कपूर खानदान की यह कजिन्स की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर और स्टाइलिश जोड़ियों में से एक है. दोनों अपने मजाकिया अंदाज, बॉन्डिंग और टॉक शोज में गॉसिप पार्टनर के रूप में अक्सर चर्चा में रहते हैं.
  • फरहान अख्तर और जोया अख्तर
    निर्देशन और सिनेमा के क्षेत्र में इस जोड़ी का कोई मुकाबला नहीं है. जोया अख्तर की फिल्मों में फरहान का अभिनय और दोनों का साथ मिलकर काम करना बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दे चुका है.
  • सलमान खान और अर्पिता खान शर्मा
    सलमान खान अपनी बहन अर्पिता से बेहद प्यार करते हैं और उनका रिश्ता किसी भी मिसाल से कम नहीं है. भले ही वे खून के रिश्ते से न जुड़े हों, लेकिन सलमान हमेशा अर्पिता के सबसे बड़े प्रोटेक्टर रहे हैं.
  • अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर
    अर्जुन और अंशुला एक-दूसरे का सबसे बड़ा सहारा माने जाते हैं. मुश्किल समय में अर्जुन हमेशा अपनी बहन के साथ खड़े दिखे हैं और दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं.
  • सारा अली खान और इब्राहिम अली खान
    सैफ अली खान के ये दोनों बच्चे बॉलीवुड के सबसे कूल और ट्रेंडिंग सिब्लिंग्स में से एक हैं. सोशल मीडिया पर सारा के फनी "Knock-Knock" जोक्स और इब्राहिम के साथ उनकी वेकेशन फोटोज फैंस को खूब पसंद आती हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com