विज्ञापन

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे के पास कौन सी डिग्री है, Bigg Boss 20 में एंट्री से पहले जानिए कितनी हैं पढ़ी-लिखी

Bigg Boss 20 से चर्चा में आईं भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे कितनी पढ़ी-लिखी हैं. कभी डॉक्टर बनने के सपने को देखा था और आज भोजपुरी सुपरस्टार बन बिग बॉस में एंट्री लेने जा रही हैं.

Gallery View
  • गोरखपुर में हुआ जन्म
    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को हुआ था. बाद में वह मुंबई शिफ्ट हो गईं, जहां उनकी पढ़ाई और करियर दोनों पूरे हुए.
  • डॉक्टर बनने का देखती थीं सपना
    एक समय था जब आम्रपाली डॉक्टर बनना चाहती थीं. लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें एक्टिंग में ज़्यादा दिलचस्पी है और उन्होंने इसी फील्ड में अपना करियर बनाने का फैसला किया.
  • मुंबई में हुई पढ़ाई
    उनके परिवार के मुंबई आने के बाद उन्होंने वहीं अपनी पढ़ाई पूरी की. मुंबई का माहौल उनके लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक पहुंचने का एक बड़ा जरिया बना.
  • Bhavan College से की ग्रेजुएशन
    आम्रपाली ने मुंबई के भवन कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया. कॉलेज के दिनों में, उन्हें परफॉर्मिंग आर्ट्स और एक्टिंग में गहरी दिलचस्पी हो गई. तभी उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने का फैसला किया.
  • भोजपुरी इंडस्ट्री की बनीं सुपरस्टार
    आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ कई हिट फिल्में दीं. आज वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com