आर्थिक संकट के बाद हिंसा से श्रीलंका में मचा हड़कंप
श्रीलंका जैसा खूबसूरत देश अभी तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है. देश में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. साथ ही में, श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे ने भी माहौल को और उथल-पुथल बना दिया है. इस फैसले के बाद श्रीलंका की राजधानी कोलोंबो में हिंसक झड़प देखने को भी मिली है.
-
आर्थिक संकट के बाद हिंसा से श्रीलंका में मचा हड़कंपश्रीलंका में आर्थिक संकट तो तबाही मचा ही रहा है साथ में देश 2 गुटों में बट गया है. एक जो सरकार का अभी भी समर्थन कर रहे हैं और दूसरा जो सरकार के खिलाफ हैं. इनकी झड़प का तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है. फोटो:एएफपी