विज्ञापन

कार्तिक आर्यन से संजय मिश्रा और धनुष तक, नेशनल फिल्म अवार्ड्स में इन सितारों का रहा जलवा, देखें तस्वीरें

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों को सम्मानित किया गया/ कार्तिक आर्यन, धनुष और संजय मिश्रा समेत कई कलाकारों के लिए यह शाम बेहद खास रही.

Gallery View
  • संजय मिश्रा
    संजय मिश्रा को72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में फिल्म ‘भक्षक' के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
  • अनंत नाग
    दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया.
  • रणदीप हुड्डा
    रणदीप हुड्डा को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में फिल्म‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला.
  • आदित्य धर
    आदित्य धर ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में‘आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड प्राप्त किया.
  • ममूटी
    मलयालम सुपरस्टार ममूटी को साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म‘ब्रमयुगम' में कोडुमोन पोट्टी के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया.
  • कार्तिक आर्यन
    अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म‘चंदू चैंपियन' के लिए अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा.
  • यामी गौतम
    अभिनेत्री यामी गौतम को 2024 की फिल्म ‘आर्टिकल 370' के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला.
  • जीवी प्रकाश कुमार
    जीवी प्रकाश कुमार को फिल्म‘अमरन' के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला.
  • बांदरेड्डी सुकुमार
    निर्देशक बांदरेड्डी सुकुमार को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में तेलुगु फिल्म‘पुष्पा 2: द रूल' के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला.
  • विजय गांगुली
    कोरियोग्राफर विजय गांगुली को फिल्म‘स्त्री 2' के सुपरहिट गाने‘आज की रात' के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला.
  • धनुष
    अभिनेता और फिल्ममेकर धनुष की फिल्म ‘रायन' को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट तमिल फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला.
  • भूषण कुमार
    प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने फिल्म‘श्रीकांत' के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड प्राप्त किया. उनके साथ निर्देशक तुषार हीरानंदानी ने भी यह सम्मान ग्रहण किया.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com