विज्ञापन

इन्फ्लुएंजा वायरस से बचाव के 5 आसान तरीके !

इन दिनों देश के कई हिस्सों में एच3एन2 (H3N2) इन्फ्लुएंजा के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं. ये तेजी से फैल रहा है और इससे पीड़ित लोग फ्लू जैसे लक्षणों की रिपोर्ट कर रहे हैं जो तकरीबन 5-7 दिन रहता है. मौसम में हुआ बदलाव इसके फैलने का मुख्य कारण माना जा रहा है. ऐसे में आपको खुद का ख्याल रखने की विशेष जरूरत है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई दिशानिर्देश दिए हैं जो आपको वायरस से संक्रमित होने से रोकने में मदद कर सकते हैं. आइए इन रोकथाम के तरीकों पर एक नजर डालें.

Gallery View
  • हाथ न मिलाएं
    अगर आप किसी दोस्त या को-वर्कर से मिल रहे हैं तो ध्यान रखें कि आप उससे हाथ न मिलाएं बल्कि दूर से ही हाई करें. इससे आप दोनों के वायरल एक-दूसरे को संक्रमित नही करेंगे.
  • खांसते-छींकते समय ध्यान रखें
    इसके साथ ही अगर आपको खांसी या छींक आ रही है तो आप उस समय अपने मुंह को ढ़ककर जरूर रखें. ऐसा करने से दूसरे लोग इसकी चपेट में नही आएंगे.
  • भीड़ वाली जगहों पर न जाएं
    इस वायरस से बचना है तो भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. वहां आप चाहकर भी खुद को सुरक्षित नहीं रख पाएंगे.
  • मास्क पहनें
    खांसने और छींकने पर वायरल हवा में उड़ते हैं ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनें. घर से बाहर निकलने से पहले मास्क पहनें और अगर आपके आस-पास कोई खांसी- जुकाम से पीड़ित है तो उसके पास भी मास्क लगाकर ही जाएं.
  • हाथों को धुलें
    जैसा कि हम सब जानते हैं कि वायरस एक से दूसरे के संपर्क में आने से और हवा में फैलते हैं और जगहों पर चिपक जाते हैं. इसलिए बेहद जरूरी है कि अगर आप किसी चीज को छू रहे हैं और बाहर से आ रहे हैं तो अपने हाथों को अच्छे से धुल लें.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com