होमफोटोआपके घर को खुशबू से महका देंगें ये 5 फूलों वाले पौधे
आपके घर को खुशबू से महका देंगें ये 5 फूलों वाले पौधे
गार्डनिंग एक्सपर्ट तारुण चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया है, जिन्हें लगाने से पूरे घर में भीनी-भीनी खुशबू फैल जाती है. साथ ही ये पौधे देखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं. अगर आपको गार्डनिंग का शौक है, तो आप अपने घर में इन पौधों को लगा सकते हैं.
मोगरा की खुशबू दूर तक आती है. आप अपने घर में मोगरा का पौधा लगा सकते हैं. इसके फूलों को आप पूजा में या बालों के लिए गजरा बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इन सब से अलग आप घर में सफेद गुलाब का पौधा लगा सकते हैं. सफेद गुलाब भी देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं, साथ ही इन्हें लगाने से भी आपका घर खुशबू से महक उठेगा.