पुलिस भर्ती के दौरान पड़ा दिल का दौरा, दौड़ते-दौड़ते आ गई मौत,पुणे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

दौड़ के दो राउंड सफलतापूर्वक पूरे करने के बाद, तीसरे राउंड के दौरान उन्हें अचानक दौरा (seizure/fit) पड़ा और वे ट्रैक पर ही गिर पड़े.हालांकि अधिकारियों ने उन्हें तुरंत ससून अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
pune news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुणे में पुलिस भर्ती के दौरान 23 वर्षीय पुरुषोत्तम भीमराव बुरुकुल की दौड़ के दौरान अचानक मृत्यु हो गई
  • पुरुषोत्तम बुलढाणा के देऊलगांव राजा तालुका के चिंचोली बुरुकुल गांव के रहने वाले थे और इकलौते बेटे थे
  • दौड़ के तीसरे राउंड में दौरा पड़ने के बाद पुरुषोत्तम ट्रैक पर गिर पड़े और बाद में अस्पताल में मृत घोषित हुए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुणे:

पुणे से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां पुलिस भर्ती के लिए आए एक 23 साल के शख्स की मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब शख्स 1600 मीटर दौड़ में भाग ले रहा था. शख्स का नाम पुरुषोत्तम भीमराव बुरुकुल है और वह बुलढाणा के देऊलगांव राजा तालुका के चिंचोली बुरुकुल का रहने वाला है. 

एकलौते थे पुरषोत्तम

खबरों के मुताबिक, दौड़ के दो राउंड सफलतापूर्वक पूरे करने के बाद, तीसरे राउंड के दौरान उन्हें अचानक दौरा (seizure/fit) पड़ा और वे ट्रैक पर ही गिर पड़े.हालांकि अधिकारियों ने उन्हें तुरंत ससून अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुरुषोत्तम अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और अपने माता-पिता और दो बहनों की सहायता के लिए सरकारी नौकरी पाने की खातिर अथक परिश्रम कर रहे थे. 

पिता लकवे के चलते बिस्तर पर हैं 

पुरषोत्तम के पिता पिछले कई वर्षों से लकवा (paralysis) के कारण बिस्तर पर हैं, ऐसे में उनकी मृत्यु ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है. पुलिस बल में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करने की कोशिश में जान गंवाने वाले इस युवा उम्मीदवार की मौत से पूरा चिंचोली बुरुकुल गाँव शोक में डूबा है.

यह भी पढ़ें-  अशोक खरात का रहस्यलोक: मुर्गी चोर से करोड़ों का मालिक, मैथ्स में फेल अंकशास्त्री कैसे बना

यह भी पढ़ें- ये देश के दुश्मन...पेट्रोल-डीजल पर अफवाह फैलाने वालों पर संजय निरुपम का हमला
 

Featured Video Of The Day
PM Modi Somnath Mandir Visit | महादेव की नगरी 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' के लिए तैयार, PM होंगे शामिल
Topics mentioned in this article