महाराष्ट्र पुलिस में 'खाकी स्वैग' पर लगी रोक: ड्यूटी के दौरान रील और वीडियो बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध

स्पेशल ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर दत्तात्रेय कांबले की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि कुछ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी यूनिफॉर्म में सोशल मीडिया कंटेंट बनाकर अपलोड कर रहे थे. इनमें कई बार ड्यूटी से जुड़े संवेदनशील स्थान, सरकारी वाहन, उपकरण और कार्यालय परिसर अनजाने में कैमरे में आ जाते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महाराष्ट्र पुलिस के करीब 51 हजार जवानों पर यह नियम लागू होगा. (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र पुलिस ने सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के यूनिफॉर्म में वीडियो पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगाया है.
  • यह आदेश करीब 51 हजार पुलिस जवानों पर लागू होगा और इसके उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
  • सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के वीडियो में ड्यूटी से जुड़े संवेदनशील स्थान और उपकरण अनजाने में दिख जाते हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र पुलिस फोर्स के जवानों के लिए सोशल मीडिया को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. अब पुलिसकर्मियों को यूनिफॉर्म पहनकर रील, मिनी-व्लॉग या किसी भी तरह का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने की अनुमति नहीं होगी. इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. यह निर्देश महाराष्ट्र पुलिस के करीब 51 हजार जवानों पर लागू होगा.

स्पेशल ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर दत्तात्रेय कांबले की ओर से गुरुवार को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि हाल के दिनों में कुछ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी यूनिफॉर्म में सोशल मीडिया कंटेंट बनाकर अपलोड कर रहे थे. इनमें कई बार ड्यूटी से जुड़े संवेदनशील स्थान, सरकारी वाहन, उपकरण और कार्यालय परिसर अनजाने में कैमरे में आ जाते हैं. 

ये भी पढ़ें: IIT बॉम्बे में मिले 5 जिंदा कारतूस, हॉस्टल की तलाशी में बरामद, बिहार के युवक पर एफआईआर

खाकी स्वैग” जैसे ट्रेंड पर अब रोक लगने की संभावना

पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह के वीडियो से न सिर्फ पुलिसकर्मियों की प्राइवेसी प्रभावित होती है, बल्कि ऑपरेशनल सिक्योरिटी को भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहे “खाकी स्वैग” जैसे ट्रेंड पर अब रोक लगने की संभावना जताई जा रही है. 

Advertisement

सर्कुलर में यह भी साफ किया गया है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल निजी जीवन तक सीमित रखा जाए और ड्यूटी या यूनिफॉर्म से जुड़े किसी भी तरह के कंटेंट को साझा करने से बचा जाए. विभाग ने इसे पुलिस बल की गरिमा और सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया है. 

ये भी पढ़ें: अजित पवार के निधन के कुछ घंटों में 75 संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा, उपसचिव का ट्रांसफर, सचिव भी जांच के घेरे में

Advertisement

मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया लैब को विशेष जिम्मेदारी

इस आदेश को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया लैब को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है. लैब अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नजर रखेगी और अगर कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया गया तो उसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी. 

गौरतलब है कि इससे पहले कुछ विधायकों ने विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया था कि पुलिसकर्मी यूनिफॉर्म में सोशल मीडिया वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब पुलिस विभाग के इस कदम को उसी दिशा में सख्त कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | क्या ईरान ने पकड़ लिया अमेरिकी पायलट? Trump | Iran Attack On US
Topics mentioned in this article