महाराष्ट्र पुलिस ने सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के यूनिफॉर्म में वीडियो पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगाया है. यह आदेश करीब 51 हजार पुलिस जवानों पर लागू होगा और इसके उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के वीडियो में ड्यूटी से जुड़े संवेदनशील स्थान और उपकरण अनजाने में दिख जाते हैं.