फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, पिछले 24 घंटे में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है. शिवालिक और नंदादेवी नामक दो जहाज 92700 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पहुंचेंगे. बीते 24 घंटे में 253 भारतीय नाविक सुरक्षित भारत लौटे हैं और जहाजों को पोर्ट में रियायतें दी जा रही हैं.