TT वैक्सीन लेने के कुछ ही मिनटों बाद 17 वर्षीय लड़की की मौत, VIDEO में कैद हुआ खौफनाक मंजर

नाशिक में महानगरपालिका के शिविर में TT वैक्सीन लेने के कुछ ही मिनटों बाद 17 वर्षीय श्रावणी पाटिल की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने शहर में वैक्सीन पर रोक लगाकर पुणे की विशेष टीम को जांच के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नाशिक वैक्सीन से मौत: टीका लगवाकर निकली और अचानक सड़क पर गिर गई श्रावणी, देखें मौके का VIDEO

महाराष्ट्र के नाशिक महानगरपालिका द्वारा आयोजित टीकाकरण शिविर में टिटनेस और डिप्थीरिया (TT) का इंजेक्शन लेने के कुछ ही मिनटों बाद 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई. घटना बुधवार दोपहर सिडको इलाके की है. मृतका की पहचान श्रावणी पाटिल के रूप में हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत का सटीक कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है.

अचानक सड़क पर गिरी श्रावणी

श्रावणी अपने पिता अनिल पाटिल के साथ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर स्थित टीकाकरण केंद्र गई थी. इंजेक्शन लगवाने के बाद वह पिता के साथ कुछ ही दूर चली थी कि अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी और उसकी नाक से खून आने लगा. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मोरवाड़ी स्थित महानगरपालिका अस्पताल में जमकर हंगामा किया. अंबड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. 

maharashtra nashik 17 year old girl dies minutes after taking tt vaccine investigation ordered
Photo Credit: NDTV

स्वास्थ्य विभाग का स्पष्टीकरण और कार्रवाई

शुरुआत में सोशल मीडिया पर इसके सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन होने की अफवाह उड़ी थी, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने साफ किया कि यह TT वैक्सीन थी. एहतियात के तौर पर नाशिक शहर में फिलहाल इस वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है.

स्वास्थ्य उपसंचालक कपिल आहेर ने बताया क‍ि यह एक नियमित वैक्सीन है. जिस वायल (शीशी) से श्रावणी को डोज दी गई, उसी से पांच अन्य लोगों को भी वैक्सीन लगाई गई थी, जो पूरी तरह स्वस्थ हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुणे से एक विशेष टीकाकरण निगरानी टीम जांच के लिए नाशिक पहुंच रही है." उधर, मृतका के पिता ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'पापा मैं जंग हार गई...' लिख AAP नेता नंदिनी ने दी जान, बहन से बोली-लिव-इन पार्टनर असलम ने निकलवा दी बच्चादानी

ये भी पढ़ें: पुणे केतन मर्डर केस: बेटे चेतन की करतूत से डरा परिवार, फ्लैट पर ताला जड़कर रातों-रात हुआ गायब!

Advertisement

ये भी पढ़ें: ज‍िस कूनो नेशनल पार्क में आ रहीं राष्ट्रपति मुर्मू, वहां 121 साल पहले सिंधिया ने 1 लाख खर्च कर मंगवाए अफ्रीकी शेर

Topics mentioned in this article
Nashik
Maharashtra
TT Vaccine
Viral Video