रेप पीड़िता की शिकायत पर महाराष्ट्र में एक और ढोंगी बाबा गिरफ्तार, 'मैं महादेव, तू पार्वती' कहकर किया था शिकार

Fraudulent Baba Arrested: ढोंगी बाबा की पहचान ऋषिकेश वैद्य के रूप में हुई है. अध्यात्म का सहारा लेकर आरोपी ने विवाहिता को अपना शिकार बनाया. पीड़िता साल 2023 में फेसबुक के जरिए ढोंगी बाबा से संपर्क में आई. खुद को शिव का अवतार बताकर आरोपी ने पीड़िता को फंसाया और  दुष्कर्म किया. आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो भी खींचे थे और ब्लैकमेल कर रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Women rape in Vasai by fraudulent baba

Fraudulent Baba Arrested: महाराष्ट्र में एक बार फिर आस्था के नाम पर खिलवाड़ का एक और मामला सामने आया है. अशोक खरात के बाद अब वसई इलाके के एक ढोंगी बाबा गिरफ्तार हुआ है, जिसके खिलाफ एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. ढोंगी बाबा खरात की गिरफ्तारी के बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ढोंगी बाबा की पहचान ऋषिकेश वैद्य के रूप में हुई है. अध्यात्म का सहारा लेकर आरोपी ने विवाहिता को अपना शिकार बनाया. पीड़िता साल 2023 में फेसबुक के जरिए ढोंगी बाबा से संपर्क में आई. खुद को शिव का अवतार बताकर आरोपी ने पीड़िता को फंसाया और  दुष्कर्म किया. आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो भी खींचे थे और ब्लैकमेल कर रहा था.

ये भी पढ़ें-ढोंगी अशोक खरात के नार्को टेस्ट के लिए विपक्ष ने तेज की मांग, बोली- 'बड़ी मछलियों' का पर्दाफ़ाश जरूरी

खुद को शिव का अवतार जाल फंसाया और नशील पदार्थ खिलाकर किया रेप

पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि साल 2023 में फेसबुक के जरिए उसकी पहचान ढोंगी बाबा ऋषिकेश वैद्य से हुई थी. आरोपी ऋषिकेश ने महिला की धार्मिक श्रद्धा का फायदा उठाया और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया. पीड़िता के मुताबिक दिसंबर 2023 में पुणे में एक मुलाकात के दौरान उसने महिला से कहा, "मैं साक्षात शंकर हूँ और तुम मेरी पार्वती हो."

विवाहिता से दुष्कर्म के दौरान आपत्तिजनक फोटो खीचें और ब्लैकमेल किया

आरोप है कि आरोपी उसे पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में पीड़िता को लेकर गया, जहां उसे विवाहिता को किसी चीज में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने महिला की जानकारी के बिना उसकी कई अश्लील तस्वीरें खींच लीं और उसके अंतरंग  फोटोज को सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें-मोनालिसा के आरोपों को मां ने बताया झूठ, पिता जयसिंह बोले- 'डायेक्टर सनोज मिश्रा उसे बेटी मानता है'

Advertisement
वसई थाने में दर्ज पीड़िता के द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर के मुताबिक मई 2025 में आरोपी ऋषिकेश वैद्य ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म के दौरान खींचे अश्लील तस्वीरों के दम पर विवाहिता को ब्लैकमेल करते हुए वसई के एक होटल में बुलाया और फिर से उसके साथ बदसलूकी और अत्याचार करने की कोशिश की थी.

अध्यात्म के नाम पर ढोंगी बाबा ऋषिकेश वैद्य ने कितनों का किया शिकार?

गौरतलब है हाल में सामने आए अशोक खरात प्रकरण में ढोंगी बाबा की गिरफ्तारी से पीड़िता ने हिम्मत मिली और अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बिना संकोच अपने पति को बताई. पत्नी को न्याय दिलाने के लिए पति ने मामले की पुलिस थाने तक पहुंचाई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को अंदेशा है कि ऋषिकेश वैद्य ने भी अध्यात्म के नाम पर और भी कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया होगा.

ये भी पढ़ें-एक अश्लील वीडियो ने डुबोया करियर, संस्पेशन के साथ मिला डिमोशन, हेड कांस्टेबल से कांस्टेबल बने दीपक थापा

Advertisement
Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav