महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड रिजल्ट: मराठी भाषा में पिछड़े छात्र, 92% रहा कुल परिणाम; 80000 हुए फेल

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हो गया, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात सामने आई है, उसमें ये है कि करीब 80 हजार छात्र मराठी में फेल हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Maharashtra Board Result: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा शुक्रवार 8 मई को घोषित 10वीं SSC के नतीजों में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है. राज्य में इस साल 80,000 से अधिक छात्र अपनी मातृभाषा 'मराठी' के पेपर में फेल हो गए हैं. हालांकि, राज्य का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत सफल प्रतिशत (Pass Percentage) काफी अच्छा रहा है, लेकिन मुख्य भाषा में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का पिछड़ना शिक्षा विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बन गया है.

  • कुल पंजीकृत छात्र: इस साल लगभग 16,14,050 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था.
  • कुल उपस्थित छात्र: परीक्षा में कुल 16,00,164 छात्र बैठे (इनमें फ्रेश रेगुलर, प्राइवेट और रिपीटर छात्र शामिल हैं)
  • कुल उत्तीर्ण छात्र: कुल 14,52,246 छात्रों ने सफलता प्राप्त की.
  • कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: राज्य का कुल रिजल्ट 90.75% रहा (फ्रेश रेगुलर छात्रों का रिजल्ट 92.09% रहा).
  • करीब 80,000 छात्र मराठी विषय में न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर सके.

विशेषज्ञ मानते हैं कि सोशल मीडिया के प्रभाव, अंग्रेजी माध्यम के प्रति बढ़ते रुझान और लिखित अभ्यास की कमी के कारण छात्रों का शुद्धलेखन और व्याकरण कमजोर हुआ है.

MSBSHSE Board 10th Result : Division वाइज रिजल्ट जानिए यहां

  • कोंकण: 97.62%

कुल रजिस्टर्ड रजिस्टर्ड छात्र: 25,226 , शामिल छात्र: 25,172  और पास हुए छात्र: 24,573 हैं.

  • कोल्हापुर: 95.47%  

कुल रजिस्टर्ड छात्र: 1,29,499 , शामिल हुए: 1,29,006  और पास हुए छात्र: 1,23,171 हैं.

  • मुंबई: 94.97%

कुल रजिस्टर्ड छात्र: 3,25,918,  शामिल हुए: 3,23,739  और कुल पास हुए छात्र : 3,07,480 हैं.

  • पुणे: 94.24%

कुल रजिस्टर्ड छात्र: 2,66,656,  शामिल हुए: 2,64,992  और पास हुए छात्र: 2,49,753 हैं.

  • नासिक: 90.53%

कुल रजिस्टर्ड छात्र: 2,01,943, शामिल हुए: 2,00,096  और पास हुए: 1,81,155 हैं.

  • अमरावती: 90.50%

 कुल रजिस्टर्ड छात्र:  1,61,719, शामिल हुए: 1,60,037  और कुल पास हुए छात्र: 1,44,835 हैं.

  • नागपुर: 89.07%

 कुल रजिस्टर्ड छात्र: 1,49,127,  शामिल हुए: 1,47,783  और कुल पास हुए छात्र: 1,31,645 हैं.

  • लातूर: 88.42%

 कुल रजिस्टर्ड छात्र: 1,08,340, शामिल हुए 1,06,707  और पास हुए छात्र: 94,354 हैं.

  • छत्रपति संभाजीनगर: 88.41%

कुल रजिस्टर्ड छात्र: 1,86,598 , शामिल हुए: 1,84,940  और कुल पास हुए छात्र : 1,63,520 हैं.

  • कुल पास प्रतिशत: 92.09%
  • कुल शामिल छात्र: 15,42,472
  • कुल पास छात्र: 14,20,486

ये भी पढ़ें- CBSE12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है, रोल नंबर के साथ ऐसे चेक करें

Featured Video Of The Day
Vijay CM Oath: 'थलापति' की नई टीम तैयार! विजय के साथ इन 9 मंत्रियों ने ली शपथ | Tamil Nadu CM News