विज्ञापन
4 hours ago

CBSE 12th Result 2026 Date Live : लाखों छात्रों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी वक्त कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर सकता है. अगर आप भी इस साल परीक्षा में बैठे थे, तो अपना Roll Number और School Code निकालकर तैयार रखें. हालांकि बोर्ड ने अभी तक सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स को देखें तो रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में जारी होने की पूरी संभावना है. इस साल मूल्यांकन प्रक्रिया (Evaluation) में काफी सटीकता बरती गई है ताकि छात्रों को उनकी मेहनत का सही परिणाम मिले. बता दें कि वेबसाइट हैवी ट्रैफिक के कारण डाउन हो सकती है. ऐसे में छात्र DigiLocker और UMANG App का भी उपयोग कर सकते हैं. डिजिटल मार्कशीट भविष्य में कॉलेज एडमिशन के लिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट के रूप में वैलिज होगी.

CBSE 12th Result 2026 Live Updates

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: कॉल के जरिए भी जान सकते हैं अपना रिजल्ट

 IVRS सिस्टम यानी इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के जरिए CBSE Class 12th का रिजल्ट जान सकते हैं. इसके लिए दिल्ली के लोकल सब्सक्राइबर 24300699 डायल कर सकते हैं. वहीं देश के दूसरे हिस्सों मे जो छात्र हैं वो 011-24300699 डायल करें. 

CBSE Class 12 Results 2026 LIVE: कब शूरू होगा री-वैल्यूएशन

 12वीं का रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड री-चेकिंग और री-वैल्यूएशन प्रोसेस शुरू कर देता है. 

Digi locker ने दिया रिजल्ट को लेकर संकेत

आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है. इसका बड़ा संकेत डिजिलॉकर से मिल रहा है. क्योंकि Digilocker मंच पर Coming Soon का संदेश छात्रों को उत्सुकता बढ़ा दिया है.

ऐसे जानकारी है कि बोर्ड डिजिटल अंकतलिकाएं और सर्टिफिकेट अपलोड करने की तैयारी पूरी हो चुकी है लगभग.

CBSE Class 12th Result 2026 LIVE UPDATES: क्या प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा आयोजित?

CBSE Class 12th Result 2026 LIVE UPDATES: आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी करने के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं करेगा. सारी डिटेल्स (पास प्रतिशत, लिंग-वार विवरण, राज्य-वार प्रदर्शन और अन्य जानकारी) बोर्ड द्वारा वेबसाइट पर शेयर की जाएगी.

CBSE Class 12th Result 2026 LIVE: इन 5 वेबसाइट्स चेक कर सकते हैं 12वीं रिजल्ट

आप इन 4 वेबसाइट्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं-

 results.cbse.nic.in

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

digilocker.gov.in

results.gov.in

CBSE Class 12th Result 2026 LIVE Updates: 2025 में कब जारी हुआ था रिजल्ट?

आपको बता दें कि 2025 में सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया था.

CBSE Class 12th Result 2026 LIVE Updates: कब आयोजित हुई थी 12वीं की परीक्षा

12वीं की परीक्षा पूरे देश और विदेश में 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित की गई थी सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक.

2025 में, 1.11 लाख से अधिक छात्रों ने 90% से अधिक किया था स्कोर

2025 में, 1.11 लाख से अधिक छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए थे, जबकि 24,867 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए थे.

Class 12th Result 2026 LIVE Updates: क्या टॉपर्स लिस्ट होगी जारी?

आपको बता दें कि कोविड के बाद से सीबीएसई 10वीं और 12वीं के टॉपर लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है. 

Class 12th Result 2026 LIVE Updates: पिछले साल के पासिंग ट्रेंड्स क्या हैं

2025 – 88.39%

2024 – 87.98%

2023 – 87.33%

2022 – 92.71%

2021 – 99.37%

2020 – 88.78%

CBSE Class 12th Result 2026 LIVE Updates: कब होगा सप्लीमेंट्री एग्जाम

अगर कोई छात्र एक विषय में अंक सुधारना चाहते हैं तो वे जुलाई 2026 में सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं. लेकिन एक से अधिक सब्जेक्ट्स में नंबर सुधारना चाहते हैं तो अगले साल मेन एग्जाम में शामिल होना होगा.

CBSE Class 12 Result Live: पास होने का क्राइटेरिया क्या है?

CBSE कक्षा 12 की परीक्षाओं में पास होने के लिए, छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल, दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग कम से कम 33% अंक लाने होंगे. अगर कोई छात्र किसी भी एक हिस्से में कम अंक लाता है, तो उसे उस विषय में फेल माना जाएगा.

CBSE 12th Result 2026 Live Updates: SMS भी देख सकते हैं रिजल्ट

 अगर आपके क्षेत्र में इंटरनेट सुविधा ठीक नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप SMS से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए “CBSE12” लिखकर स्पेस दें और अपना रोल नंबर टाइप करके 7738299899 पर भेज दीजिए, कुछ मिनट में आपका रिजल्ट इंबॉक्स में आ जाएगा.

CBSE 12th Result 2026 Live Updates: इन दो Digital Platform पर भी देख सकते हैं रिजल्ट

छात्र वेबसाइट क्रैश होने पर DigiLocker और UMANG App का भी उपयोग कर सकते हैं. यहां से आप आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट भविष्य में कॉलेज एडमिशन के लिए डाउनलोड कर सकते हैं. आपको बता दें कि प्रोविजनल सर्टिफिकेट के रूप में वैलिड होगी.

CBSE 12th Result 2026 Live Updates: कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, आप इन स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.

'CBSE Class 12 Result 2026' लिंक पर क्लिक करिए.

अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरिए.

सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी.

इसके अलावा आप डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का भी इस्तेमाल करके रिजल्ट देख सकते हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com